Home » राजस्थान » र करने वाला दूरदर्शी, समावेशी और जनकल्याणकारी बजट:— मदन राठौड़ ……………….. बजट हर परिवार, हर समुदाय, हर क्षेत्र और हर सेक्टर को संसाधन और अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम:— मदन राठौड़

र करने वाला दूरदर्शी, समावेशी और जनकल्याणकारी बजट:— मदन राठौड़ ……………….. बजट हर परिवार, हर समुदाय, हर क्षेत्र और हर सेक्टर को संसाधन और अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम:— मदन राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट केवल एक वित्तीय दस्तावेज़ नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत @2047” के विराट संकल्प का ठोस और दूरदर्शी रोडमैप है। यह बजट देश को आत्मनिर्भर, सशक्त और वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि इस बजट में लोक-लुभावनी घोषणाओं के स्थान पर राष्ट्र निर्माण की मूल भावना को महत्व दिया गया है। इसमें आधारभूत ढांचे के सशक्तिकरण, रोजगार सृजन, औद्योगिक विस्तार, तकनीकी नवाचार और ग्रामीण समृद्धि को एक समग्र दृष्टिकोण के साथ जोड़ा गया है। यह बजट वर्तमान पीढ़ी के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थाई और संतुलित विकास की नींव रखता है।
आज जब दुनिया व्यापार युद्ध, सप्लाई चेन संकट, भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितताओं से जूझ रही है, तब मोदी सरकार ने संयम, संतुलन और आत्मविश्वास के साथ ऐसा बजट प्रस्तुत किया है जो आर्थिक स्थिरता को बनाए रखते हुए तेज़ विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। यह बजट यह सिद्ध करता है कि भारत संकटों में भी अवसर खोजने की क्षमता रखता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि इस बजट में युवा, महिलाओं, किसान, एमएसएमई, स्टार्टअप, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा और नवाचार जैसे सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों को केंद्र में रखा गया है। विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,सेमीकंडक्टर मिशन, नवीकरणीय ऊर्जा जैसे आधुनिक क्षेत्रों को नई गति देने के प्रावधान भारत को तकनीकी महाशक्ति बनाने की दिशा में निर्णायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल विकसित भारत @2047 की नींव को और मजबूत करता है, बल्कि विकसित राजस्थान @2047 के सपने को भी साकार करने की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान करता है।

राठौड़ ने कहा कि रेलवे के आधुनिकीकरण, हाई-स्पीड और फ्रेट कॉरिडोर के माध्यम से कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व सुधार होगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक निवेश को नई रफ्तार मिलेगी। एमएसएमई को मजबूत करने की योजनाएँ और टियर-2 तथा टियर-3 शहरों में उद्योगों को प्रोत्साहन राजस्थान जैसे राज्यों के लिए नए अवसर खोलेंगे। महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रत्येक जिले में महिला और बालिका छात्रावासों का निर्माण बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को नई मजबूती देगा। युवाओं के लिए स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और तकनीकी प्रशिक्षण पर जोर उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा। कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाएँ, जल संरक्षण, पशुपालन और किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास गाँवों में समृद्धि का नया अध्याय लिखेंगे। मोदी सरकार ने इस बजट के माध्यम से एक बार फिर सिद्ध किया है कि सुशासन, नवाचार और समावेशी विकास ही देश की प्रगति का मूल मंत्र है। यह बजट आत्मविश्वास, आशा और तेज़ प्रगति का प्रतीक है। राजस्थान की जनता के हित में भारतीय जनता पार्टी इस बजट के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी, ताकि इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)