Home » राजस्थान » दिव्यांग को थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो ने कंधे पर बिठाकर थाने का करवाया भ्रमण

दिव्यांग को थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो ने कंधे पर बिठाकर थाने का करवाया भ्रमण

डीडवाना अक्सर पुलिस की सख्त छवि और अनुशासन की खबरें सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन डीडवाना क्षेत्र से मानवता को गौरवान्वित करने वाली एक अनूठी तस्वीर सामने आई है। यहाँ एक पुलिस अधिकारी ने न केवल अपनी वर्दी का फर्ज निभाया, बल्कि एक बेबस दिव्यांग युवक के सपने को अपने कंधों का सहारा देकर सच कर दिखाया मिली जानकारी के अनुसार, डीडवाना थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात बालिया गांव के 30 वर्षीय युवक नदीम से हुई। जन्म से ही नदीम के दोनों हाथ हैं और न ही दोनों पैर। बातचीत के दौरान नदीम ने अपनी एक मासूम सी इच्छा जाहिर की नदीम की इस इच्छा को सुनकर सीआई राजेंद्र सिंह का दिल पसीज गया। उन्होंने तुरंत नदीम को ससम्मान थाने आने का निमंत्रण दिया। जब नदीम थाने पहुँचा, तो थाना अधिकारी ने उसे अपने कंधों पर बिठा लिया और पूरे थाने का भ्रमण करवाया। नदीम को थाने की कार्यप्रणाली के बारे में बारीकी से जानकारी दी। इतना ही नहीं, सम्मान के तौर पर अधिकारी ने अपनी पुलिस टोपी उतारकर नदीम के सिर पर रख दी। थाना अधिकारी और दिव्यांग युवक की आत्मीयता का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग राजेंद्र सिंह कमांडो के इस नेक कार्य की जमकर सराहना कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस का यह रूप समाज में सुरक्षा और विश्वास की भावना को और मजबूत करता है।
नदीम को कंधों का सहारा चाहिए था, और खाकी ने वह सहारा देकर यह साबित कर दिया कि वर्दी सिर्फ कानून व्यवस्था के लिए नहीं, बल्कि मानवता की सेवा के लिए भी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान