Home » राजस्थान » जयपुर बर्ड फेस्टिवल में बॉलीवुड अभिनेता राहुल सिंह ने पक्षी एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जयपुर बर्ड फेस्टिवल में बॉलीवुड अभिनेता राहुल सिंह ने पक्षी एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बॉलीवुड फिल्मों दिल्ली बेली, कुर्बान और जॉनी गद्दार जैसी चर्चित फिल्मों में अपने सशक्त अभिनय से पहचान बनाने वाले अभिनेता राहुल सिंह ने जयपुर बर्ड फेस्टिवल में शिरकत की। फेस्टिवल के दौरान यहां आयोजित विभिन्न गतिविधियों, प्रदर्शनों और जागरूकता कार्यक्रमों को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।
अभिनेता राहुल सिंह ने कहा कि जयपुर बर्ड फेस्टिवल न केवल पक्षियों की विविधता को समझने का अवसर देता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में सकारात्मक चेतना भी विकसित करता है। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पक्षियों और प्रकृति के संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा पीढ़ी की भूमिका सबसे अहम है। छोटे-छोटे प्रयास, जैसे पक्षियों के लिए पानी रखना, पेड़ों का संरक्षण करना और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाना, भविष्य के लिए बहुत बड़ा योगदान साबित हो सकता है।
जयपुर बर्ड फेस्टिवल में अभिनेता की उपस्थिति से विद्यार्थियों और प्रकृति प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)