Home » राजस्थान » बजट पूर्व प्रतिक्रिया – डॉ. देवीलाल दादरवाल जिला महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी (नागौर देहात)

बजट पूर्व प्रतिक्रिया – डॉ. देवीलाल दादरवाल जिला महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी (नागौर देहात)

राजस्थान बजट 2026-27 को लेकर प्रदेशवासियों में सकारात्मक अपेक्षाएँ हैं। प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याण एवं विकासोन्मुखी सोच के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है, जिससे समाज के हर वर्ग में विश्वास का वातावरण बना है।
नावां-कुचामन क्षेत्र सहित ग्रामीण अंचलों के समग्र विकास के लिए पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, सिंचाई संसाधनों के विस्तार, ग्रामीण सड़कों के उन्नयन तथा चिकित्सा सेवाओं की मजबूती जैसे विषयों पर विशेष ध्यान मिलने की आशा है।
किसानों की सुविधा, युवाओं के लिए रोजगारोन्मुख अवसर, कौशल विकास तथा विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के बेहतर संसाधनों के विस्तार से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। विशेषकर ग्रामीण विद्यार्थियों और बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने वाले प्रावधान समाज के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।
विश्वास है कि आगामी बजट मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ाते हुए समाज के सभी वर्गों की भावनाओं को समाहित करेगा तथा नावां-कुचामन क्षेत्र की अपेक्षाओं को भी सकारात्मक रूप से स्पर्श करेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

ओवरटेक करते समय टैंकर की चपेट में आई बाइक:पिछला पहिया युवक के ऊपर से निकला, मौत; NH-162 पर नागाबेरी के पास हुआ हादसा

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 162 पर बाइक सवार युवक टैंकर की चपेट में आ गया। टैंकर को ओवरटेक करने के प्रयास