Home » राजस्थान » आरएसआरटीसी कामां–डीग बस डिपो का विधायक नौक्षम चौधरी ने किया औचक निरीक्षण

आरएसआरटीसी कामां–डीग बस डिपो का विधायक नौक्षम चौधरी ने किया औचक निरीक्षण

विधायक नौक्षम चौधरी ने कामां शहर स्थित नए बस स्टैंड पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) कामां–डीग डिपो का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विधायक ने बस स्टैंड की साफ-सफाई,यात्री सुविधाओं,बसों की स्थिति और संचालन व्यवस्था का जायज़ा लिया।

विधायक नौक्षम चौधरी ने अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देने,समय पर बसों के संचालन,स्वच्छता बनाए रखने और मूलभूत सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए।साथ ही नौक्षम चौधरी ने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और परिवहन सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हों।

निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड पर मौजूद ठेकेदार से भी विधायक नौक्षम चौधरी ने बातचीत करी इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रवि तिवारी,पूर्व राजेश सरपंच, डायरेक्टर विजय वकील,प्रभु सरपंच, शिवनारायण सरपंच,बिल्लू गोयल क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।