Home » राजस्थान » जयपुर में 6 साल की बच्ची से छेड़छाड़:परिचित ने घर छोड़ने के बहाने कार में की गलत हरकत, लोगों ने पीटा

जयपुर में 6 साल की बच्ची से छेड़छाड़:परिचित ने घर छोड़ने के बहाने कार में की गलत हरकत, लोगों ने पीटा

जयपुर में 6 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पिता के परिचित ने घर छोड़ने के दौरान मासूम से छेड़छाड़ की। इसका पता लगने पर लोगों ने उसे कार से बाहर निकालकर पीटा।

बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया- एक व्यक्ति की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुछ समय पहले आरोपी से उनकी जान-पहचान हुई थी। वह सोमवार शाम करीब 5 बजे आरोपी से मिलने गए थे। तब बच्ची भी साथ थी। आरोपी ने गाड़ी में घर छोड़ने के बहाने पिता-बेटी को कार में बैठाया।

रास्ते में बच्ची को दिलाने के लिए पिता कार से उतरकर दुकान पर चला गया। इस दौरान आरोपी परिचित ने कार के अंदर बैठी मासूम के साथ छेड़छाड़ की। वापस लौटने पर बच्ची ने रोते हुए पिता को इस बारे में बताया। गुस्साए पिता ने आरोपी को पकड़ कार से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने भी आरोपी के साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।