Poola Jada
Home » राजस्थान » ‘अरेस्ट करा देंगे’ कहकर NIA स्कॉलर से 10 लाख ऐंठे:पुलिस का डर दिखा ब्लैकमेलिंग, वायरल हुए वीडियो की कहकर धमकाया;आरोपी गिरफ्तार

‘अरेस्ट करा देंगे’ कहकर NIA स्कॉलर से 10 लाख ऐंठे:पुलिस का डर दिखा ब्लैकमेलिंग, वायरल हुए वीडियो की कहकर धमकाया;आरोपी गिरफ्तार

जयपुर में NIA स्कॉलर से ब्लैकमेलिंग कर 10 लाख रुपए ऐंठने वाले शातिर को ब्रह्मपुरी पुलिस ने अरेस्ट किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए अश्लील वीडियो की कहकर वह धमका रहा था। पुलिस अरेस्टिंग का डर दिखाकर पिछले एक साल से ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।

डीसीपी (नॉर्थ) करन शर्मा ने बताया कि ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपी सील्वेसटर मायकल फर्नांडीस (47) निवासी वसई वेस्ट पालघर मुंबई को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मुंबई से फूड मैनेजमेंट का कोर्स कर रखा है। पिछले करीब डेढ़ साल से केशवपुरा भांकरोटा में रहकर फूड का काम कर रहा है। पुलिस टीम ने मंगलवार रात दबिश देकर आरोपी को अरेस्ट किया है।

वायरल हुए फोटो वीडियो से पुलिस अरेस्ट का दिखाया डर

10 फरवरी को NIA स्कॉलर ने ब्रह्मपुरी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। रिपोर्ट में उसने बताया कि करीब एक साल पहले उसकी आरोपी से मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी उसका अच्छा परिचित हो गया। कुछ ही समय बाद आरोपी ने कहा- उसके अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। जिन्हें लेकर पुलिस तुम्हें अरेस्ट कर सकती है।

एक साल से ऐंठ रहा था रुपए

पुलिस के नाम से डराने पर पीड़ित ने उसे बचाने के लिए कहा। जिसके बाद से आरोपी ने पुलिस के नाम से ब्लैकमेल कर धमकाना शुरू कर दिया। अश्लील फोटो-वीडियो से धमकाकर पिछले एक साल में 10 लाख रुपए ऐंठ लिए। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

ओवरटेक करते समय टैंकर की चपेट में आई बाइक:पिछला पहिया युवक के ऊपर से निकला, मौत; NH-162 पर नागाबेरी के पास हुआ हादसा

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 162 पर बाइक सवार युवक टैंकर की चपेट में आ गया। टैंकर को ओवरटेक करने के प्रयास