Home » राजस्थान » घिनोई के माधवदास आश्रम में चोरी:दानपात्र सहित कीमती सामान किया पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश

घिनोई के माधवदास आश्रम में चोरी:दानपात्र सहित कीमती सामान किया पार, CCTV में कैद हुआ बदमाश

चौमूं के कालाडेरा थाना क्षेत्र स्थित घिनोई गांव के माधवदास आश्रम में मंगलवार देर रात चोरी की वारदात हुई। अज्ञात बदमाश आश्रम से कीमती सामान और दानपात्र लेकर फरार हो गए।

चोरों ने देर रात आश्रम के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। इसके बसद वहां रखी दान पेटी सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किया। घटना का पता सुबह आश्रम प्रबंधन को तब चला जब दरवाजा टूटा हुआ मिला और सामान बिखरा पड़ा था।

आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में कुछ संदिग्ध युवक आश्रम परिसर में घूमते और दान पेटी को उठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही कालाडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। गोविंदगढ़ सर्किल ऑफिसर राजेश जांगिड़ ने बताया कि पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

रात के अंधेरे में टैक्सी चालक का कत्ल, लूटकर ले भागे कार… 24 घंटे में जयपुर पुलिस ने दबोचे दोनों कातिल

मौज-मस्ती और हाई-प्रोफाइल जिंदगी के लिए रची गई थी खूनी साजिश डीसीपी(पश्चिम) प्रशांत किरण की मॉनिटरिंग में 24 घंटे में