Home » राजस्थान » पाली में JCB से तोड़ा मकान, पुलिस रही मौजूद:आदर्श नगर में अवैध टैंक भी हटाया; एक बिल्डिंग सीज की गई

पाली में JCB से तोड़ा मकान, पुलिस रही मौजूद:आदर्श नगर में अवैध टैंक भी हटाया; एक बिल्डिंग सीज की गई

पाली में नगर निगम ने बुधवार को अवैध स्ट्रक्चरों पर कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने पूनायता इंडस्ट्रियल एरिया के सोनिया नगर में एक मकान को JCB से जमींदोज कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा।

कार्रवाई को लेकर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने कहा- मकान मालिक को पहले ही नोटिस दिए थे। मकान निर्माण के दस्तावेज मांगे थे, लेकिन उपलब्ध नहीं करवाए गए। इसलिए निगम के डीएसओ प्रभारी बादलसिंह मेड़तिया के नेतृत्व में टीम ने मकान तोड़ने की कार्रवाई की।

पाली के मंडिया रोड पूनायता औद्योगिक क्षेत्र के सोनिया नगर में बुधवार को जेसीबी से निगम की टीम ने अवैध रूप से बनाया गया मकान ध्वस्त करने की कार्रवाई की।
पाली के मंडिया रोड पूनायता औद्योगिक क्षेत्र के सोनिया नगर में बुधवार को जेसीबी से निगम की टीम ने अवैध रूप से बनाया गया मकान ध्वस्त करने की कार्रवाई की।
पाली के आदर्श नगर में एक मकान के परिसर में अवैध रूप से टैंक बनाकर वहां फैक्ट्रियों के रंगीन थान धोने का मामला निगम की टीम ने पकड़ा।
पाली के आदर्श नगर में एक मकान के परिसर में अवैध रूप से टैंक बनाकर वहां फैक्ट्रियों के रंगीन थान धोने का मामला निगम की टीम ने पकड़ा।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नाल एयरपोर्ट पर किया स्वागत न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा