जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-14 में निजी खातेदारी की करीब 6 बीघा कृषि भूमि पर 2 नवीन अवैध कॉलोनियो को पूर्णतःध्वस्त किया गया। साथ ही सचिवालय नगर मे रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन 22 में जेडीए की योजना रोहिणी नगर में जेडीए के भूखण्ड संख्या 269 की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन 9 में चक गैटोर में सरकारी नाले की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। साथ ही जोन 3 में विधानसभा के दक्षिण में मुख्य मार्ग पर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी ने बताया जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम रामसिंहपुरा,बैरवाओं की ढ़ाणी,जिला जयपुर में करीब 2 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई प्लॉटों की बाउण्ड्रीवाल, ट्रीगार्ड,व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन 14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। जोन 14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम रामसिंहपुरा,जिला जयपुर में ही करीब 4 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई ग्रेवल सड़कें,प्लॉटों की बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन 14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
साथ ही महानिरीक्षक राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सचिवालय नगर, जिला जयपुर में रोड़ सीमा पर अतिक्रमण कर बनायी गई बाउण्ड्रीवाल, पत्थर मलबा डालकर किये गये अतिक्रमणों को महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-22 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित जेडीए की योजना रोहिणी नगर,जिला जयपुर में भूखण्ड संख्या 269 की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनायी गई सीमेन्ट के ब्लॉक की चारदीवारी, पिल्लर का निर्माण कर किये गये अतिक्रमणों को महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन 22 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर जेडीए के भूखण्ड की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

इसी प्रकार जोन-09 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित चक गैटोर में सरकारी नाले की भूमि पर आ रहे अतिक्रमणों बाउण्ड्रीवाल,लोहे का गेट,झाडियां,मिट्टी की डोल इत्यादि अतिक्रमणों को महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन 9 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर सरकारी नाले की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
साथ ही जोन 3 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित लालकोठी योजना के पास, विधानसभा के दक्षिण में मुख्य मार्ग पर रोड़ सीमा पर कबाड़ का सामान, फर्नीचर,लकडी इत्यादि डालकर अतिक्रमण किये जाने पर किये गये अतिक्रमण को महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन 3 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
उक्त कार्यवाहियां उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय,तृतीय,चतुर्थ प्रवर्तन अधिकारी जोन-14,22,9,3 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
महानिरीक्षक पुलिस,जविप्रा,जयपुर राहुल कोटोकी ने समस्त नागरिकों से अपील है कि प्रवर्तन संबंधित षिकायतों के संबंध में वे स्वंय उपस्थित होकर; कन्ट्रोल रूम हेल्पलाईन नं. 0141 2565800, 0141 2575252, 01412575151 पर 24ग्7; हेल्पलाईन 181 राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं जरिये मेल dig.jda@rajpolice.gov.in, cce.jda@rajasthan.gov.in, enforcement.jda@rajasthan.gov.in पर अवैध निर्माण/कब्जा/अतिक्रमण इत्यादि की षिकायत/परिवाद प्रस्तुत व सम्पर्क कर अवैध अतिक्रमणों के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देवें।




