Home » राजस्थान » आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का औचक निरीक्षण, फील्ड स्टाफ को दिए दिशा-निर्देश

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का औचक निरीक्षण, फील्ड स्टाफ को दिए दिशा-निर्देश

नागौर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जिले के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का सघन एवं औचक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी सहित विभाग के अन्य जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर नियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट ली तथा लक्ष्य अनुसार कार्य पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को सीएचओ सॉफ्ट के संबंध में भी जानकारी दी गई तथा रिपोर्टिंग प्रणाली को समय पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने राजकीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर दुकोसी, ईंदास एवं टांकला का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने यहां आयोजित एमसीएचएन डे पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य गतिविधियों तथा टीकाकरण सेवाओं का अवलोकन किया। टीकाकरण के लिए आई गर्भवती महिलाओं को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के आईईसी विभाग की अभिनव पहल यूट्यूब चैनल “गर्भ की पाठशाला” के बारे में जानकारी दी गई।

इसी प्रकार जिले के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीशराम चौधरी ने राजकीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर अठियासन, भड़ाणा, खैण एवं फिरोजपुरा का निरीक्षण किया।

जिले के उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकिशोर सारण ने राजकीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर मिठड़िया, किरोदा, हबचर एवं बामना का निरीक्षण किया। डॉ. सारण ने एनसीडी स्क्रीनिंग, आयुष्मान केवाईसी, कार्ड वितरण, स्पर्श लेप्रोसी जागरूकता अभियान सहित अन्य कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
इसी प्रकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सोनी एवं एपिडेमियोलॉजिस्ट साकिर खान ने राजकीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर सींगड़, गोगेलाव, चुंटीसरा एवं मकोड़ी का निरीक्षण कर वहां संचालित विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट ली। निरीक्षण के दौरान एफसीएलओ सादिक त्यागी भी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

‘सीनियर रेजिडेंट कोर्स’ के लिए 46 डॉक्टर्स को करें रिलीव:सिलेक्शन के बावजूद कार्यमुक्त नहीं करने पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को झटका देते हुए 46 मेडिकल ऑफिसर्स को ‘सीनियर रेजिडेंट