Poola Jada
Home » राजस्थान » पूनिया की प्याऊ में लोहे की रेलिंग से टकराई एसयूवी:जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर बड़ा हादसा टला, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

पूनिया की प्याऊ में लोहे की रेलिंग से टकराई एसयूवी:जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर बड़ा हादसा टला, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

जोधपुर-जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-125 पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। पूनिया की प्याऊ ग्राम पंचायत क्षेत्र के 20 मील चौराहे के पास तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग से टकरा गई। इस घटना में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

यह हादसा तोलागिरी महाराज गोशाला के सामने हुआ। 20 मील चौराहे से जोधपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार कैंपर वाहन ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से आ रही एसयूवी के चालक को अचानक वाहन बचाने के लिए सड़क से नीचे उतरना पड़ा।

नियंत्रण बिगड़ने पर एसयूवी सर्विस रोड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा लगाई गई लोहे की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एसयूवी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और अन्य वाहन चालक मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे किया, जिससे यातायात बाधित नहीं हुआ। वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने एनएच-125 पर तेज रफ्तार और ओवरटेक के कारण बढ़ते हादसों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ा भंडाफोड़ झोपड़ी में चल रही एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़,1.60 करोड़ का माल बरामद

प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मौत का सामान