अजमेर में युवती को शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी पर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
आरोपी के द्वारा करीब ढाई साल तक पीड़िता को झांसा देकर शिकार बनाया गया। उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता ने कोर्ट के जरिए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार एक पीड़िता ने शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें उसने बताया कि एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और घर में उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसके अश्लील वीडियो बना लिए गए।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब भी आरोपी से शादी के लिए बोलती तो उसे वीडियो वायरल करने की धमकियां दी जाती थी। कुछ दिनों बाद उसे ब्लैकमेल कर उसके एफडी तुड़वाने के लिए भी दबाव बनाता रहा।
पीड़िता की उसने एक दिन आरोपी से शादी के लिए कहा तो उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। आरोपी अब उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।






