Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर विकास प्राधिकरण की संयुक्त बड़ी कार्रवाई महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के मजबूत निर्देशन मे जेडीए ने की बड़ी कार्रवाई

जयपुर विकास प्राधिकरण की संयुक्त बड़ी कार्रवाई महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के मजबूत निर्देशन मे जेडीए ने की बड़ी कार्रवाई

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-24 में निजी खातेदारी की करीब 09 बीघा कृषि भूमि पर 02 नवीन अवैध कॉलोनियो,जोन-9 में निजी खातेदारी की करीब 07 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी,जोन-16 में निजी खातेदारी की करीब 16 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी,जोन-14 में निजी खातेदारी की करीब 04 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णतः ध्वस्त किया गया।साथ ही जोन-22 में पूर्व मे ध्वस्त निजी खातेदारी की करीब 10 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी का पुनः पूर्णतः ध्वस्त किया गया।जोन-13 में दिल्ली रोड पर ग्राम सालडवास मे मोक्षधाम की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी ने बताया जोन-24 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम बस्सी मनोहरपुरा पुलिया के पास,जिला जयपुर में करीब 5 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘विनायक विहार’’ के नाम से बनाई गई मिटटी-ग्रेवल सडके,प्लॉटों की बाउण्ड्रीवाल,व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-24 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।जोन-24 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम गुढ़ा चक,तहसील बस्सी, जिला जयपुर में ही करीब 4 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिटटी-ग्रेवल सड़कें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-24 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

जेडीए द्वारा जोन 9 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम भूरथल,जिला जयपुर में करीब 7 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिटटी-ग्रेवल सड़कें, व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-09 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

इसी प्रकार जोन 16 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम सामोैद मे विनायक कॉलेज के पास,जिला जयपुर में करीब 16 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘लक्ष्य नगर’’ के नाम से बनाई गई मिटटी-ग्रेवल सडके,प्लॉटों की बाउण्ड्रीवाल,व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-16 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

साथ ही जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम पुरूषोत्तमपुरा उर्फ दांदिया,जिला जयपुर में करीब 4 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिटटी-ग्रेवल,डामर कि सडके व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आईजी राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

जोन-22 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम नारायणपुरा मे निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना अनुमति एवं स्वीकृति के बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को पूर्व मे ध्वस्त किया गया था उक्त कृषि भूमि करीब 10 बीघा कृषि भूमि पर पुनः बनाई गई मिटटी-ग्रेवल की सडके व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में प्रवर्तन प्रकोष्ठ द्वारा आज दिनांक 13.02.2026 को जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही पुनःध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित दिल्ली रोड़ में ग्राम सालड़वास, चन्द्रवाजी के के खसरा न. 162, 164, 159 जिला जयपुर में मोक्षधाम की करीब 500 मीटर लम्बाई तक सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर सीमेन्ट के पिल्लर गाडकर,तारबंदी कर, झाडियां डालकर अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर किये गये अतिक्रमणों को महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन-13 के राजस्व,तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर मोक्षधाम की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।उक्त कार्यवाहियां उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम,द्वितीय,तृतीय,चतुर्थ प्रवर्तन अधिकारी जोन-24, 09, 16, 14, 22, 13 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ा भंडाफोड़ झोपड़ी में चल रही एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भंडाफोड़,1.60 करोड़ का माल बरामद

प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मौत का सामान