Home » राजस्थान » राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा “नेतृत्व सृजन – दो दिवसीय आवासीय कैंप” का आयोजन दिनांक 14 व 15 फ़रवरी को

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा “नेतृत्व सृजन – दो दिवसीय आवासीय कैंप” का आयोजन दिनांक 14 व 15 फ़रवरी को

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा “नेतृत्व सृजन – दो दिवसीय आवासीय कैंप” का आयोजन दिनांक 14 व 15 फ़रवरी को किया जा रहा है।
प्रशिक्षण शिविर PCC जयपुर में आयोजित किया जाएगा ।
यह विशेष प्रशिक्षण शिविर महिला नेतृत्व के विकास, वैचारिक सुदृढ़ता एवं संगठनात्मक क्षमता के विस्तार के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
कैंप का शुभारंभ 14 तारीख़ को सुबह 10.00 बजे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा किया जाएगा ।

यह कार्यक्रम अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अलका लांबा जी के सान्निध्य में संपन्न होगा। शिविर में महिला पदाधिकारियों को राजनीतिक प्रशिक्षण, संगठनात्मक दक्षता एवं नेतृत्व विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सारिका सिंह ने बताया कि यह आयोजन महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रहेगी ।
ये प्रशिक्षण शिविर होगा जिसमें भारत की संविधान, लैंगिक विविधता, कांग्रेस की विचारधारा, मीडिया मैनेजमेंट. सोशल मीडिया जैसे विषयों पर दोनों दिन अलग-अलग वक्ताओं के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा ।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।