Poola Jada
Home » राजस्थान » जैसलमेर पुलिस का बड़ा एक्शन: अपहरण की वारदात का त्वरित खुलासा, 8 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

जैसलमेर पुलिस का बड़ा एक्शन: अपहरण की वारदात का त्वरित खुलासा, 8 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

जैसलमेर जिले की सदर पुलिस ने अपहरण की एक सनसनीखेज वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए अपहृत युवक को सकुशल मुक्त कराने में बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में पुलिस ने न केवल अपहृत को बचाया, बल्कि हरियाणा के मेवात इलाके से आए 8 शातिर बदमाशो को भी दबोच लिया है।
एसपी शिवहरे ने बताया कि घटना 13 फरवरी की है, जब प्रार्थी सबीर निवासी नूह, मेवात ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई जहीर और अयान सामान लेने भू गांव गए थे। इसी दौरान सफेद रंग की अर्टिगा गाड़ी में सवार होकर आए 6-7 बदमाशों ने जहीर का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। इस सूचना पर थाना पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी शुरू करवाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिषेक शिवहरे ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेवन्तदान और वृताधिकारी रूपसिंह ईन्दा के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया। सदर थानाधिकारी प्रेमदान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जिला विशेष टीम के प्रभारी भीमराव सिंह और रामदेवरा थानाधिकारी खेताराम के साथ समन्वय स्थापित कर तस्करों का पीछा शुरू किया।
हरियाणा के 8 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपियों को घेर लिया और अपहृत जहीर को उनके चंगुल से सकुशल छुड़ा लिया। गिरफ्तार किए गए सभी 8 आरोपी हरियाणा के नूह (मेवात) और पलवल जिले के रहने वाले हैं। जिनमे फकरूदीन (40), तोहिद (42), मुस्ताक (30), कमालूदीन (60), ईरफान (34), मुजम्मिल (30), अहसान (32) और मोहम्मद साद (21) शामिल है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड प्राप्त किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अपहरण के पीछे मुख्य रंजिश या कारण क्या था।
इस सफल ऑपरेशन में डीएसटी प्रभारी भीमराव सिंह और उनकी टीम हेड कांस्टेबल नारायणसिंह, कांस्टेबल सुभाषचन्द्र, रतनलाल, रचना, हजारसिंह के साथ-साथ सदर थानाधिकारी प्रेमदान रतनु, एएसआई, मुकेश बीरा, हेड कांस्टेबल चुकाकुमारी, शैतानाराम, बल्लुदान, कांस्टेबल देवेन्द्रकुमार, प्रेमदान और मनीष की विशेष भूमिका रही।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजसमंद सांसद ने किए श्रीनाथजी दर्शन:श्रीनाथजी मंदिर में राजभोग झांकी के दर्शन के बाद जनसुनवाई में दिए निर्देश

राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने आज नाथद्वारा पहुंचकर श्रीनाथजी मंदिर में श्रीजी प्रभु के राजभोग झांकी के दर्शन किए।