Home » राजस्थान » ‘सहकार मंथन’ बैठक मे सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक हुए शामिल

‘सहकार मंथन’ बैठक मे सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘सहकार से समृद्धि’ की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत गुजरात के गांधीनगर में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 17 फरवरी (मंगलवार) को ‘सहकार मंथन’ बैठक आयोजित हुई। राजस्थान से सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने इस अहम बैठक में सहभागिता की।

साथ ही मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि ‘सहकार से समृद्धि’ की दिशा में राज्य में किये जा रहे कार्यों एवं नवाचारों को बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। विशेष रूप से विश्व की वृहत् अन्न भण्डारण योजना के बेहतर क्रियान्वयन, सहकारी समितियों द्वारा मिलेट आउटलेट्स खोले जाने,राष्ट्रीय स्तर पर गठित बहुराज्यीय सहकारी समितियों की राज्य की सहकारी समितियों द्वारा सदस्यता,नवीन एम-पैक्स के गठन, उदयपुर में बाइक ऑन रेंट सेवा शुरू किए जाने एवं सहकार सदस्यता अभियान आदि के लिए राज्य की सराहना की गई।उन्होंने बताया कि विश्व की वृहत् अन्न भण्डारण योजना के क्रियान्वयन में राज्य का देश में प्रथम एवं नवीन एम-पैक्स के गठन में द्वितीय स्थान है।इसी प्रकार,भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड की सदस्यता के मामले में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है।उन्होंने बताया कि राज्य की सहकारी समितियों द्वारा अब तक 225 मिलेट आउटलेट्स खोले जा चुके हैं।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने में सहकारिता की भूमिका को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित यह उच्चस्तरीय बैठक सहकारी संस्थाओं को और अधिक सशक्त,आत्मनिर्भर एवं लाभकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।उन्होंने बताया कि बैठक में एम-पैक्स,डेयरी सहकारी समिति एवं मत्स्य सहकारी समितियों के गठन,विश्व की वृहत् अन्न भण्डारण योजना के क्रियान्वयन,पैक्स कम्प्यूटराइजेशन आदि विभिन्न विषयों पर नीतिगत मंथन किया गया।

साथ ही दक ने बताया कि शाह ने बैठक में राज्यों को अन्न भण्डारण क्षमता बढ़ाने,सभी सहकारी संस्थाओं के बैंक खाते ज़िला सहकारी बैंकों में खोलने एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में सहकारी बैंकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी दिनों में देश में अनाज भण्डारण क्षमता उत्पादन की तुलना में तीन गुना बढ़ाने पर बल दिया।

सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने बैठक में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए राज्य की ओर से अपने सुझाव दिए।वहीं राज्य की ओर से एक प्रस्तुतीकरण भी हुआ,जिसमें बताया गया कि राज्य की सहकारी समितियां अब केवल किसानों को ऋण वितरण तक सीमित नहीं है बल्कि सोलर एनर्जी प्लांट,वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम,वेयर हाउस,जिम,लाइब्रेरी,गेस्ट हाउस,ड्रोन, कस्टम हायरिंग सेंटर,कॉमन सर्विस सेंटर एवं ई-मित्र आदि नवीन गतिविधियों को अपनाकर वे आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं एवं नये वर्गों को भी अपने साथ जोड़ रही हैं।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है,जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। सहकारिता विभाग की शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार,सहकारी समितियां आनन्दी भी इस बैठक में शामिल हुईं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

स्लीपर बस ने स्कूल-बस को मारी टक्कर, 6 स्टूडेंट्स घायल:हादसे में 11 हजार वॉट का बिजली पोल टूटकर स्कूल बस पर गिरा, फाल्ट होने से कटी थी इलेक्ट्रिसिटी

जयपुर-नागौर-फलोदी मेगा हाईवे पर स्कूल बस का एक्सीडेंट हो गया। रोड पर गड्‌ढों से अनियंत्रित हुई स्लीपर बस ने स्कूल