नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) की ब्लॉक कार्यकारिणी में हरियाढाणा गांव के दो युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरियाढाणा राजकीय महाविद्यालय पीपाड़ शहर में अध्ययनरत अशोक प्रजापत (पुत्र राजेंद्र कुमार) को एनएसयूआई ब्लॉक महासचिव और वीरेंद्र लालर (पुत्र चेनाराम लालर) को सचिव नियुक्त किया गया है।
ये नियुक्तियां एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ के निर्देश पर जिलाध्यक्ष मनीष बिश्नोई द्वारा घोषित ब्लॉक कार्यकारिणी के तहत की गई हैं।
इस नियुक्ति की खबर मिलते ही हरियाढाणा सहित पटेल नगर, पीपाड़ शहर, चिरढाणी, खेजडला, रणसीगांव, सोवणिया, मादलिया, गढ़सूरिया और बोरून्दा जैसे आसपास के क्षेत्रों में छात्रों और युवाओं ने इसे सराहा। सोशल मीडिया पर भी बधाई संदेशों का सिलसिला जारी है।
क्षेत्र के युवाओं ने उम्मीद जताई है कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी छात्र हितों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।





