Home » राजस्थान » अजमेर में विवाहिता से पति के दोस्त ने किया रेप:अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

अजमेर में विवाहिता से पति के दोस्त ने किया रेप:अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

अजमेर में एक महिला ने पति के दोस्त पर अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के साथ ही पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, 26 साल की पीड़िता ने एक मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति के दोस्त ने पहले पति को शराब पिलाई और पति के मोबाइल से ही उसे फोन कर अश्लील बातें करने लग गया। बाद में पति के अत्यधिक नशे में होने का फायदा उठाकर उसे घर छोड़ने आया और उसके साथ रेप किया गया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने इस दौरान उसके अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए गए। जिसके कारण वह लगातार उसे 2 साल तक ब्लैकमेल कर रेप करता रहा।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी की ब्लैकमेलिंग से वह सुसाइड करने पर मजबूर है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

भरतपुर में बाइक की टक्कर से दो की मौत:बेटियों और बहू के साथ सड़क पार कर रही थी महिला, 50 मीटर तक घसीटते ले गया

भरतपुर में सड़क पार कर रहे चार लोगों को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक