Poola Jada
Home » राजस्थान » बारात में डीजे के कारण करंट फैला,VIDEO:डांस कर रहे बच्चे भी चपेट में आए, चेहरा तक झुलसा, 5 लोग गंभीर हालत में एडमिट

बारात में डीजे के कारण करंट फैला,VIDEO:डांस कर रहे बच्चे भी चपेट में आए, चेहरा तक झुलसा, 5 लोग गंभीर हालत में एडमिट

डीग जिले में एक बारात में डांस कर रहे लोग करंट से झुलस गए। करंट डीजे वाली पिकअप के कारण फैला था। हादसे में 5 बच्चे बुरी तरह झुलस गए थे। दो बच्चों के चेहरे तक झुलस गए।

इन्हें डीग और अलवर को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घटना गुरुवार दोपहर करीब 3.30 बजे नियामतपुर गांव में हुई। इसकी सीसीटीवी शुक्रवार सामने आया है।

सबसे पहले देखिए- घटना से जुड़ी PHOTOS

गांव के तंग गली से डीजे वाली पिकअप ऊपर लटक रहे तारों को टच करते हुए निकल रही थी।
गांव के तंग गली से डीजे वाली पिकअप ऊपर लटक रहे तारों को टच करते हुए निकल रही थी।
इसी दौरान पिकअप ऊपर की एक क्षतिग्रस्त लाइन से टच होती है। जिसके बाद ऊपर वायर में और नीचे ड्राइवर वाले हिस्से में स्पार्किंग होती है।
इसी दौरान पिकअप ऊपर की एक क्षतिग्रस्त लाइन से टच होती है। जिसके बाद ऊपर वायर में और नीचे ड्राइवर वाले हिस्से में स्पार्किंग होती है।
करंट के कारण कुछ लोग सड़क पर ही बेहोश हो कर गिर गए। एक बेहोश युवक को सीपीआर देने की भी कोशिश की गई।
करंट के कारण कुछ लोग सड़क पर ही बेहोश हो कर गिर गए। एक बेहोश युवक को सीपीआर देने की भी कोशिश की गई।
करंट के कारण हुए हादसे के बाद इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को हॉस्पिटल ले जाया गया।
करंट के कारण हुए हादसे के बाद इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को हॉस्पिटल ले जाया गया।

निकासी के समय हुआ हादसा

स्थानीय निवासी बृजकिशोर ने बताया- उनके परिवार में रामकिशोर और श्रीराम की बेटियों की शादी थी। कठूमर के पास अरुआ से बारात आई थी।

गांव से निकासी के समय डीजे बज रहा था। इसी दौरान डीजे में करंट फैल गया। डीजे के साथ चल रहे 5 बच्चे इसकी चपेट में आ गए।

दो बच्चे गंभीर, अलवर रेफर

बृजकिशोर ने बताया- उनका बेटा बादल (14) और विष्णु (13) अंकित (13), आकिर (14) करंट की चपेट में आने से झुलस गए। सभी को डीग के नगर हॉस्पिटल में ले जाया गया। अंकित को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विष्णु, बादल और आकिर को अलवर रेफर दिया। इनके चेहरे, गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं अन्य एक बच्चे को अधिक चोट नहीं आई, इसलिए उसे हॉस्पिटल नहीं ले जाया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

भरतपुर में बाइक की टक्कर से दो की मौत:बेटियों और बहू के साथ सड़क पार कर रही थी महिला, 50 मीटर तक घसीटते ले गया

भरतपुर में सड़क पार कर रहे चार लोगों को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक