Home » राजस्थान » भुसावर में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार:मोटरसाइकिल चोरी के मामले में 10 साल से फरार था आरोपी

भुसावर में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार:मोटरसाइकिल चोरी के मामले में 10 साल से फरार था आरोपी

भुसावर पुलिस ने दस साल से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मोटरसाइकिल चोरी के एक पुराने मामले में की गई है।

थानाधिकारी रामदयाल मीणा ने बताया कि रेंज आईजी कैलाश चंद विश्नोई और जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई। एएसपी वैर ओमप्रकाश मीणा और सीओ भुसावर वीरेंद्र शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में एक टीम का गठन किया गया था।

गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए स्थायी वारंटी सहीराम पुत्र बल्लूराम गुर्जर को पकड़ा। सहीराम तिगरिया, थाना बालघाट का निवासी है और पिछले दस वर्षों से फरार चल रहा था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

भरतपुर में बाइक की टक्कर से दो की मौत:बेटियों और बहू के साथ सड़क पार कर रही थी महिला, 50 मीटर तक घसीटते ले गया

भरतपुर में सड़क पार कर रहे चार लोगों को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक