Home » राजस्थान » भरतपुर में बाइक की टक्कर से दो की मौत:बेटियों और बहू के साथ सड़क पार कर रही थी महिला, 50 मीटर तक घसीटते ले गया

भरतपुर में बाइक की टक्कर से दो की मौत:बेटियों और बहू के साथ सड़क पार कर रही थी महिला, 50 मीटर तक घसीटते ले गया

भरतपुर में सड़क पार कर रहे चार लोगों को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार समेत एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन महिलाएं गंभीर घायल हो गई।

हादसा सेवर थाना इलाके में गुरुवार देर रात की घटना है। मृतक महिला अपनी बहू और बेटियों के साथ सड़क पार कर रही थी, तभी ये हादसा हो गया। वहीं बाइक सवार व्यक्ति बालाजी के दर्शन कर अपने घर अलीगढ़ जा रहा था।

पुलिसकर्मी शवों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई करते हुए।
पुलिसकर्मी शवों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई करते हुए।

बुलेट ने सड़क पार कर रहे चार लोगों को मारी टक्कर

सेवर थाने के ASI वृंदावन सिंह ने बताया कि घटना देर रात की है। वीरेंद्र निवासी सिकतरी जिला अलीगढ़ बालाजी से दर्शन कर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान लुधावई टोल के पास सुशीला (58) निवासी बरकोली थाना उच्चैन भरतपुर अपने बेटे की बहू जय देई और दो बेटियों के साथ बस से उतर रही थी। तभी वीरेंद्र की बुलेट चारों लोगों से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि वीरेंद्र बाइक से करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए चला गया। वहीं चारों लोग सड़क पर गिर गए। घटना में पांचों लोग बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। इसके बाद पांचों को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया।

एक व्यक्ति और महिला को किया मृत घोषित

अस्पताल लाने पर वीरेंद्र और सुशीला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वीरेंद्र के शव की तलाशी लेकर उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद शुक्रवार को उसके परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे और फिर पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

सुशीला के पति ओमप्रकाश ने बताया कि हमारे रिश्तेदारी में शादी थी। इसलिए मेरी पत्नी सुशीला मेरे बड़े बेटे श्याम की पत्नी जय देई और मेरी दो बेटियों के साथ लुधावई गांव आई थी। वह बस से उतरकर लुधावई गांव की तरफ जा रही थी। उस समय यह हादसा हो गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।