Home » राजस्थान » डोटासरा और जूली ने एक बार फिर साबित किया कांग्रेसियों का झूठ बोलो और भाग जाओ वाला चरित्र:अरूण चतुर्वेदी

डोटासरा और जूली ने एक बार फिर साबित किया कांग्रेसियों का झूठ बोलो और भाग जाओ वाला चरित्र:अरूण चतुर्वेदी

जयपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने कांग्रेस नेताओं के चाल, चरित्र और चेहरे पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का चरित्र “झूठ बोलो और भाग जाओ” का रहा है। हाल ही में राजस्थान विधानसभा में हुए घटनाक्रम ने एक बार फिर इसे साबित कर दिया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने चेहरे से नकाब हटने के डर से लोकतंत्र की हत्या की,झूठ बोला, हंगामा किया और 8 करोड़ प्रदेशवासियों के धन का दुरुपयोग करते हुए सदन का समय नष्ट किया।इतना ही नहीं,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली एक बार फिर अपने ही दल के षड्यंत्र में फंसते नजर आए।गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने सदन में हंगामा कर जूली को बोलने से रोकने का प्रयास किया,जो कांग्रेस की आंतरिक कलह को दर्शाता है।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस का प्रदर्शन लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत रहा है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरकार के दो वर्ष का रिपोर्ट कार्ड सदन में प्रस्तुत कर तुलनात्मक बहस की चुनौती दी थी, लेकिन कांग्रेस के पास जवाब न होने के कारण उन्होंने सदन में हंगामा कर कार्यवाही बाधित की।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज ‘सरकार @ 2 वर्ष प्रगति एवं उत्कर्ष 2024–25–26’ को 16 फरवरी को कार्य सलाहकार समिति की बैठक में सभी सदस्यों के समक्ष रखा गया था। 16 फरवरी से 21 फरवरी तक यह दस्तावेज सभी विधायकों को उपलब्ध कराया गया। इसके बावजूद कांग्रेस ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई। 21 फरवरी को जब इस विषय पर चर्चा शुरू हुई तो कांग्रेस ने हंगामा कर सदन की कार्यवाही बाधित की। चतुर्वेदी ने कहा कि यह घटनाक्रम स्पष्ट करता है कि कांग्रेस का आचरण लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और वह तथ्यों पर बहस से बचने का प्रयास कर रही है।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र—2023 के 392 बिंदुओं में से लगभग 285, यानी करीब 73 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए हैं या कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार भाजपा सरकार की बजट घोषणाओं में से लगभग 66 प्रतिशत घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं या प्रक्रियाधीन हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने दो वर्षों में 2719 बजट घोषणाएं कीं, जिनमें से 90 प्रतिशत की स्वीकृतियां जारी हो चुकी हैं और 80 प्रतिशत घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं। इसके विपरीत, पिछली कांग्रेस सरकार ने पांच वर्षों में 4148 घोषणाएं की थी, जिनमें से 2208 (लगभग 53 प्रतिशत) पूरी नहीं हो सकीं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने अंतिम वर्ष 2023–24 में 1426 घोषणाएं कीं, जिनमें से 1142 (करीब 80 प्रतिशत) पर कोई कार्य नहीं हुआ।प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा,प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, मिथिलेश गौतम और भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक उपस्थित रहें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अजमेर की प्रस्तावित यात्रा को लेकर मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रदेश में अजमेर की प्रस्तावित यात्रा के मद्देनज़र मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को शासन