Home » राजस्थान » एजीटीएफ जयपुर की बड़ी कार्रवाई: 3 साल से आंखों में धूल झोंक रहा 15 हजारी इनामी तस्कर गिरफ्तार

एजीटीएफ जयपुर की बड़ी कार्रवाई: 3 साल से आंखों में धूल झोंक रहा 15 हजारी इनामी तस्कर गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एटीएस एवं एजीटीएफ दिनेश एमएन के निर्देशन में चल रहे धरपकड़ अभियान के दौरान टीम ने 3 साल से फरार चल रहे 15,000 रुपये के इनामी शराब तस्कर बनवारी लाल विश्नोई उर्फ अभिषेक पुत्र भंवरलाल निवासी रासीसर थाना नोखा जिला बीकानेर को धर दबोचा है।
एडीजी एमएन ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई शनिवार, 21 फरवरी को एजीटीएफ के कांस्टेबल मगनाराम की पुख्ता सूचना पर हुई। इनपुट था कि लंबे समय से वांछित अपराधी बनवारी लाल अपने पैतृक क्षेत्र बीकानेर में देखा गया है। सूचना मिलते ही एसपी ज्ञानचंद यादव व एएसपी नरोत्तम लाल वर्मा के सुपरविजन और डीएसपी फूलचंद टेलर व एएसआई राकेश जाखड़ के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम गठित कर बीकानेर रवाना की गई।
भागने की कोशिश हुई नाकाम
पुलिस टीम जब बीकानेर के नोखा पहुंची, तो पता चला कि आरोपी गांव के पास ही बस स्टैंड पर मौजूद है। जैसे ही बनवारी लाल ने पुलिस की गाड़ियां देखीं, उसने भागने का प्रयास किया। लेकिन पहले से मुस्तैद एजीटीएफ और स्थानीय नोखा पुलिस की टीम ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। दबोचे जाने के बाद आरोपी को अग्रिम कार्यवाही के लिए थाना सिणधरी जिला बालोतरा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
शराब तस्करी का मास्टरमाइंड: पंजाब से गुजरात का नेटवर्क
गिरफ्तार आरोपी बनवारी लाल उर्फ अभिषेक का नेटवर्क काफी बड़ा है। वह पंजाब से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप फर्जी नंबर प्लेट लगे ट्रकों के जरिए गुजरात सप्लाई करता था। जुलाई 2023 में सिणधरी पुलिस ने एक ट्रक पकड़ा था, जिसमें 924 कार्टून अवैध शराब और 183 कार्टून बीयर बरामद हुई थी। बनवारी लाल खुद ट्रक लोड करवाता था और ड्राइवर राजूराम के जरिए सप्लाई भेजता था। वह पिछले 3 सालों से लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।
इन पुलिसकर्मियों की रही विशेष भूमिका
डीएसपी फूलचंद टेलर के नेतृत्व में अंजाम दी गई इस कार्रवाई में एएसआई राकेश जाखड़ कांस्टेबल मगनाराम (मुख्य सूचनाकर्ता), सुनील और सुमेर सिंह की विशेष भूमिका रही। एजीटीएफ अब प्रदेश के अन्य बड़े गैंगस्टरों और तस्करों की लिस्टिंग कर उनकी घेराबंदी में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

चूरू में लकड़ियों से भरा मिनी ट्रक पकड़ा:राजलदेसर-सुजानगढ़ मार्ग पर नंदी चौक पर की कार्रवाई

चूरू जिले के राजलदेसर में गीली लकड़ियों से भरे एक मिनी ट्रक को पकड़ा गया है। पुलिस और वन​ विभाग