Home » राजस्थान » उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सिविल लाइंस आवास पर कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा प्रेरणादायक रहा आज का एपिसोड

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सिविल लाइंस आवास पर कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा प्रेरणादायक रहा आज का एपिसोड

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 131वां एपिसोड सुना।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने ध्यानपूर्वक प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और विभिन्न जनहित विषयों पर चर्चा की।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि आज का एपिसोड समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरित करने वाला रहा।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा देश के विकास,जनभागीदारी और नवाचार पर दिए गए संदेशों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

कार्यक्रम के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और प्रदेश में सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

चूरू में लकड़ियों से भरा मिनी ट्रक पकड़ा:राजलदेसर-सुजानगढ़ मार्ग पर नंदी चौक पर की कार्रवाई

चूरू जिले के राजलदेसर में गीली लकड़ियों से भरे एक मिनी ट्रक को पकड़ा गया है। पुलिस और वन​ विभाग