मारोठ कस्बे की निकटवर्ती ग्राम पंचायत सोलाया पंचायत के जिनवार डारा का बास में बीती रात्रि शुक्रवार को अज्ञात चोरों ने तीन घरों पर हाथ साफ करते हुए हजारों की नकदी व 30 लाख के गहनों को चोरी कर ले गए ओर जाते जाते एक बस में से करीब 10 हजार रुपए का डीजल चोरी करके ले गए। चोरी की घटना की सूचना पूरे गांव में आग़ की तरह फैल गई और सुबह करीब 5:00 बजे से ग्रामीण एकत्रित होने लगे और पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी।
दोपहर करीब 1:00 बजे सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण महिलाएं व पुरुष पुलिस थाना मारोठ का घेराव करते हुए ज्ञापन दिया और चोरी की घटना से पीड़ित परिवारों से रिपोर्ट दर्ज करवाई व बुधवार तक चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो गुरुवार से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी जिसमें सोलाया पंचायत सहित आज पास के हजारों लोगों के आने की बात कही।
प्रशासक प्रतिनिधि भागीरथ चौधरी ने बताया कि सोलाया पंचायत के जिनवार गांव में शुक्रवार रात्रि को नरेंद्र सिंह कान सिंह के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर सोने की चार अंगूठी,एक सोने की चेन, एक गले का लॉकेट, 2 पाजेब जोड़ी,4 कड़ा सहित 80 हजार रुपए रोकड़ी चुरा ले गए व घर के बाहर खड़ी टैगोर स्कूल की बस में से10 हजार का डीजल निकाल कर ले गए साथ ही गांव के रतनलाल शर्मा पुत्र सोहनलाल शर्मा के घर से सोने चांदी के आभूषण जिनमे चांदी की पाजेब दो जोड़ी, दो अंगूठी,चांदी की बिछुड़ी दो जोड़ी, सोने की फ्रेम, चांदी की फ्रेम तस्वीर राधा कृष्ण भगवान की व घरेलू सामान सहित 28 हजार नकद रोकड़ी चुरा लें गए।
साथ ही ईश्वर राम पुत्र श्योराम जाट के घर में भी अज्ञात चोरों ने करीब लाखों के सोने चांदी के जेवर चुरा ले गए।
ग्रामीणों द्वारा मारोठ पुलिस थाने का घेराव करने के दौरान समझाइश करने के लिए व मामले की जानकारी लेने के लिए कुचामन डिप्टी मुकेश चौधरी मारोठ पहुंचे। और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार देखना यह है कि मामला पुलिस द्वारा चोरी का दर्ज किया जाता है या डकैती का क्योंकि ग्रामीणों ने बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात लोगों ने रात्रि में परिवार के लोगों पर पत्थर फेंकना लड़कियों से वार करना जैसी घटना को अंजाम दिया चोरी की घटना को अंजाम देने वाले लोगों का मकसद चोरी के साथ बड़ी घटना को भी अंजाम दिया जा सकता था।
इनका कहना है

ग्रामीणों द्वारा चोरी का मुकदमा दर्ज करने की रिपोर्ट दी गई है मौके की स्थिति जानने के लिए मैं खुद घटना स्थल का मुआयना कर रहा हूं जो भी होगा कानून के हिसाब से होगा जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले सलाखों के पीछे होंगे।
मुकेश चौधरी डिप्टी कुचामन।
चोरी की सूचना मिलते ही घटना स्थल का मुआयना किया गया घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए टीम गठित कर दी गई है जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
महावीर कुमार मीणा थाना अधिकारी मारोठ।






