Home » राजस्थान » जयपुर के क्लब में एक्टर अर्जुन रामपाल बने डीजे:धमाकेदार डीजे नाइट हुई, फिल्मों के ट्रैक पर झूमे लोग; धुरंधर फिल्म के गाने भी बजाए

जयपुर के क्लब में एक्टर अर्जुन रामपाल बने डीजे:धमाकेदार डीजे नाइट हुई, फिल्मों के ट्रैक पर झूमे लोग; धुरंधर फिल्म के गाने भी बजाए

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल देर रात जयपुर के क्लब में डीजे बने। उन्होंने टोंक रोड स्थित द बॉस क्लब में डीजे परफॉर्मेंस देकर चार चांद लगा दिए। लाइव म्यूजिक और डीजे बीट्स के अनोखे मेल के साथ अर्जुन ने ऐसा माहौल बनाया कि क्लब में मौजूद सैकड़ों लोग देर रात तक झूमते रहे।

अर्जुन रामपाल ने अपनी परफॉर्मेंस के दौरान अलग-अलग म्यूजिक स्टाइल के साथ प्रयोग किए। इलेक्ट्रॉनिक बीट्स के साथ लाइव साउंड का फ्यूजन पेश करते हुए उन्होंने दर्शकों को एक नया अनुभव दिया। खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी फिल्मों के लोकप्रिय गानों को भी नए अंदाज में मिक्स कर प्ले किया, जिस पर ऑडियंस ने जबरदस्त उत्साह दिखाया।

परफॉर्मेँस के दौरान अर्जुन ने ऑडियंस से इंटरेक्ट भी किया।
परफॉर्मेँस के दौरान अर्जुन ने ऑडियंस से इंटरेक्ट भी किया।

अलग-अलग गाने पेश किए

हाल ही में फिल्म धुरंधर में नजर आए अर्जुन ने इस फिल्म के ट्रैक भी डीजे सेट में शामिल किए। इन गानों को अलग बीट और मिक्सिंग के साथ पेश किया गया, जिससे माहौल और ज्यादा जोशीला हो गया। क्लब में अर्जुन को सुनने और देखने के लिए बड़ी संख्या में युवा और म्यूजिक लवर्स पहुंचे। जैसे ही वे डीजे कंसोल पर आए, दर्शकों ने जोरदार तालियों और हूटिंग के साथ उनका स्वागत किया। पूरी रात क्लब में डांस फ्लोर भरा रहा और लोग हर ट्रैक पर झूमते नजर आए।

अर्जुन रामपाल ने डीजे कंसोल पर अपना अनुभव भी दिखाया।
अर्जुन रामपाल ने डीजे कंसोल पर अपना अनुभव भी दिखाया।

परफॉर्मेंस के दौरान अर्जुन ने ऑडियंस से बातचीत भी की। उन्होंने कहा- जयपुर में परफॉर्म करना हमेशा खास होता है। मैं पहले भी कई बार यहां आ चुका हूं। यहां की ऑडियंस का कोई जवाब नहीं है। डीजेइंग मेरा पैशन है। मैं इसे दिल से एन्जॉय करता हूं।

अर्जुन रामपाल की इस डीजे नाइट ने जयपुर के म्यूजिक प्रेमियों को एक यादगार शाम दी, जहां बॉलीवुड ग्लैमर और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक का शानदार संगम देखने को मिला।

अर्जुन ने इस दौरान धुरंधर के गाने भी प्ले किए।
अर्जुन ने इस दौरान धुरंधर के गाने भी प्ले किए।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

चूरू में लकड़ियों से भरा मिनी ट्रक पकड़ा:राजलदेसर-सुजानगढ़ मार्ग पर नंदी चौक पर की कार्रवाई

चूरू जिले के राजलदेसर में गीली लकड़ियों से भरे एक मिनी ट्रक को पकड़ा गया है। पुलिस और वन​ विभाग