Home » राजस्थान » देशी कट्टा और कारतूसों के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार:तीनों आरोपी रात में राहगीरों से मारपीट कर लूट की वारदात को देते अंजाम

देशी कट्टा और कारतूसों के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार:तीनों आरोपी रात में राहगीरों से मारपीट कर लूट की वारदात को देते अंजाम

जयपुर के ईस्ट क्षेत्र में लूट और आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। निवारू लिंक रोड, करधनी क्षेत्र में मिली सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

वारदात की तैयारी में थे आरोपी

रविवार रात करधनी थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक हथियारों के साथ इलाके में घूम रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही विशेष टीम ने निवारू लिंक रोड पर घेराबंदी कर तीनों युवकों को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जिसके बाद तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद ने बताया- पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें लोकेश सिंह शेखावत (22) को एक देशी कट्टा सहित, सन्नी उर्फ साहिल (21) को दो जिंदा कारतूस और राघव खांडल उर्फ रवि (22) — दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

आपराधिक पृष्ठभूमि का खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया है कि लोकेश सिंह शेखावत अगस्त 2025 में रोहतक (हरियाणा) पुलिस पर फायरिंग के मामले में जेल में बंद बदमाश आजाद सिंह गुढा का छोटा भाई है।

वहीं, सन्नी उर्फ साहिल पूर्व में रात के समय राहगीरों से लूट और अपहरण की वारदातों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

राघव खांडल उर्फ रवि पर भी पूर्व में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

तीनों आरोपी रात्रि के समय राहगीरों से मारपीट कर लूट करने के आदी बताए जा रहे हैं।

सन्नी उर्फ साहिल का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सन्नी के खिलाफ निमराना, करधनी और झोटवाड़ा थानों में गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। कुछ मामलों में चालान पेश किया जा चुका है, जबकि कुछ अभी जांचाधीन हैं।

पूछताछ जारी, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इनके गिरोह और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

चूरू में लकड़ियों से भरा मिनी ट्रक पकड़ा:राजलदेसर-सुजानगढ़ मार्ग पर नंदी चौक पर की कार्रवाई

चूरू जिले के राजलदेसर में गीली लकड़ियों से भरे एक मिनी ट्रक को पकड़ा गया है। पुलिस और वन​ विभाग