Home » राजस्थान » राजस्थान में बदला मौसम, हवा के साथ बारिश:ठंडक बढ़ी, कई जिलों में छाए रहेंगे बादल, जानें- होली पर कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में बदला मौसम, हवा के साथ बारिश:ठंडक बढ़ी, कई जिलों में छाए रहेंगे बादल, जानें- होली पर कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में 5 दिन बाद फिर से मौसम बदल गया है। जयपुर और टोंक में सुबह रुक-रुककर बरसात हुई। बारिश के साथ चली हवा के कारण ठंडक भी बढ़ गई है।

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार जयपुर के साथ कोटा, उदयपुर सहित कई जिलों में बदले मौसम का असर रहेगा। इन इलाकों में भी बादल छाए हुए हैं।

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार कम पश्चिमी विक्षोभ आने और बारिश नहीं होने से राजस्थान में इस बार समय से पहले गर्मी आ सकती है।

आशंका है कि मार्च के पहले सप्ताह में होली के दौरान तेज गर्मी रह सकती है। इस दौरान कुछ शहरों का दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस या उससे भी ऊपर तक दर्ज हो सकता है।

जयपुर-सीकर रोड पर भी शुक्रवार सुबह बरसात हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार रात से ही पूरे इलाके में ठंडी हवा भी चल रही है।
जयपुर-सीकर रोड पर भी शुक्रवार सुबह बरसात हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार रात से ही पूरे इलाके में ठंडी हवा भी चल रही है।

जयपुर में हवा में ठंडक, रिमझिम बरसात

सोमवार सुबह से जयपुर, दौसा सहित कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। हल्की ठंडी हवा के कारण सर्दी भी महसूस हो रही है। सुबह करीब 7 बजे से शहर के मालवीय नगर, सीकर रोड सहित कई एरिया में रुक-रुककर बरसात हो रही है।

जयपुर जिले के चौमूं में करीब 15 मिनट तक तेज बरसात हुई। वहीं, टोंक के निवाई क्षेत्र में भी सुबह करीब 20 मिनट तक तेज बरसात हुई।

जयपुर में सोमवार सुबह से तेज हवा भी चल रही है। सीकर रोड हवा के साथ हुई हल्की बरसात के कारण खाटूश्याम पदयात्रियों को परेशानी हुई।
जयपुर में सोमवार सुबह से तेज हवा भी चल रही है। सीकर रोड हवा के साथ हुई हल्की बरसात के कारण खाटूश्याम पदयात्रियों को परेशानी हुई।

33 डिग्री तक पहुंचा दिन का तापमान

पिछले 24 घंटे में आसमान साफ रहा और धूप रही। जयपुर, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर और जोधपुर संभाग के एरिया में दिन में तेज धूप रहने से अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 29 डिग्री से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।

जबकि कोटा, उदयपुर संभाग के एरिया में रविवार दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाने से धूप थोड़ी कमजोर रही। रविवार को दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ।

टोंक के निवाई में हुई तेज बरसात के कारण यहां भी सर्दी बढ़ गई है।
टोंक के निवाई में हुई तेज बरसात के कारण यहां भी सर्दी बढ़ गई है।

सामान्य से ऊपर पहुंचा अधिकतम तापमान

रविवार को गंगानगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1, पिलानी में 5.8, जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर में 3.8, फलोदी, चूरू, सीकर में 3.4, चित्तौड़गढ़, जोधपुर में 2.8, जयपुर में 2 और अन्य शहरों में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हुआ।

अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?

मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य में अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। होली पर तेज गर्मी रह सकती है।

जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के एरिया में दिन में तेज धूप रहने और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे आसपास दर्ज हो सकता है। वहीं, 23-24 फरवरी को दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

चूरू में लकड़ियों से भरा मिनी ट्रक पकड़ा:राजलदेसर-सुजानगढ़ मार्ग पर नंदी चौक पर की कार्रवाई

चूरू जिले के राजलदेसर में गीली लकड़ियों से भरे एक मिनी ट्रक को पकड़ा गया है। पुलिस और वन​ विभाग