Home » राजस्थान » अजमेर में ऑनलाइन फ्रॉड कर एक लाख रुपए हड़पे:साइबर ठगों ने परिचित बनकर बुजुर्ग से की धोखाधड़ी, फर्जी ट्रांजैक्शन का मैसेज भेजा

अजमेर में ऑनलाइन फ्रॉड कर एक लाख रुपए हड़पे:साइबर ठगों ने परिचित बनकर बुजुर्ग से की धोखाधड़ी, फर्जी ट्रांजैक्शन का मैसेज भेजा

अजमेर में ऑनलाइन ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग को परिचित बनकर कॉल किया और भरोसे में लेकर फर्जी पेमेंट मैसेज भेजते हुए एक लाख रुपए अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए ट्रांसफर करवा लिए।

ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित ने अलवर गेट थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पीड़ित ने थाने में साइबर ठगों के खिलाफ कराया मुकदमा

अलवर गेट थाना पुलिस के मुताबिक, शिवनगर बिहारीगंज निवासी रामगोपाल शर्मा की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि उसे एक मोबाइल नंबर से अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया था।

मैं आपका सर बोल रहा हूं..मैं बीमार हूं और अस्पताल में भर्ती हूं

कॉलर ने कहा कि मैं आपका सर बोल रहा हूं..मैं बीमार हूं और अस्पताल में भर्ती हूं…मैं कुछ रुपए आपके खाते में भेज रहा हूं..मेरे से यह पेमेंट नहीं हो रहा है, आप मेरी मदद करें।

पीड़ित ने बताया कि फिर उसे मैसेज से 45 और 50 हजार का टैक्स मैसेज भेजा गया। मैसेज देखकर उन्होंने कॉलर द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर चार बार में अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर एक लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

जब दूसरे दिन उन्होंने अपना बैलेंस चेक किया तो अकाउंट से पैसे गायब थे। कॉलर को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद आ रहा था। अलवर गेट थाना पुलिस पीड़ित की शिकायत पर जांच में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

चूरू में लकड़ियों से भरा मिनी ट्रक पकड़ा:राजलदेसर-सुजानगढ़ मार्ग पर नंदी चौक पर की कार्रवाई

चूरू जिले के राजलदेसर में गीली लकड़ियों से भरे एक मिनी ट्रक को पकड़ा गया है। पुलिस और वन​ विभाग