Home » राजस्थान » चूरू में लकड़ियों से भरा मिनी ट्रक पकड़ा:राजलदेसर-सुजानगढ़ मार्ग पर नंदी चौक पर की कार्रवाई

चूरू में लकड़ियों से भरा मिनी ट्रक पकड़ा:राजलदेसर-सुजानगढ़ मार्ग पर नंदी चौक पर की कार्रवाई

चूरू जिले के राजलदेसर में गीली लकड़ियों से भरे एक मिनी ट्रक को पकड़ा गया है। पुलिस और वन​ विभाग की टीम ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई राजलदेसर-सुजानगढ़ मार्ग पर की गई।

पुलिस के अनुसार राजलदेसर-सुजानगढ़ मार्ग पर एक मिनी ट्रक तिरपाल से ढका हुआ आ रहा था। पुलिस ने इसकी सूचना तुरंत राजलदेसर वन विभाग की टीम को दी। सैन भवन के पास नंदी चौक पर मिनी ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। जांच में पाया गया कि ट्रक में हरे खेजड़ी सहित अन्य पेड़ों की लकड़ियों के टुकड़े भरे हुए थे।

मौके पर मौजूद वन रक्षक प्रीतम सिंह और तकनीशियन थर्ड नानूराम ने मिनी ट्रक को जब्त कर लिया। इसके बाद ट्रक को राजलदेसर वन विभाग के कार्यालय ले जाया गया। वन रक्षक प्रीतम सिंह ने बताया कि जब्त किए गए मिनी ट्रक में गीली लकड़ियां भरी हुई थीं। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। अधिकारियों द्वारा लकड़ियों का वजन और उनकी अनुमानित कीमत का आकलन किया जाएगा, जिसके बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

चूरू में लकड़ियों से भरा मिनी ट्रक पकड़ा:राजलदेसर-सुजानगढ़ मार्ग पर नंदी चौक पर की कार्रवाई

चूरू जिले के राजलदेसर में गीली लकड़ियों से भरे एक मिनी ट्रक को पकड़ा गया है। पुलिस और वन​ विभाग