Home » राजस्थान » राज्यमंत्री का ओएसडी बन मांगा 3 दिन का सरकारी प्रोटोकॉल:3 जिलों में सुरक्षा की मांग, सीएम से मुलाकात का भी ब्यौरा; जांच में निकला फर्जी

राज्यमंत्री का ओएसडी बन मांगा 3 दिन का सरकारी प्रोटोकॉल:3 जिलों में सुरक्षा की मांग, सीएम से मुलाकात का भी ब्यौरा; जांच में निकला फर्जी

सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जहां किसी शातिर ने मंत्री का दौरा कार्यक्रम जारी कर सरकारी सुविधाएं हासिल करने की कोशिश की। इस फेक प्लान में तीन दिनों की यात्रा से लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात तक का पूरा ब्योरा दिया गया था। मामले की शिकायत पर राजस्थान सचिवालय के डिप्टी चीफ प्रोटोकॉल अधिकारी ने अशोक नगर थाने में FIR दर्ज कराई है।

शातिर ने 3 दिन के फर्जी दौरे का मांगा प्रोटोकॉल

पुलिस के मुताबिक, डिप्टी चीफ प्रोटोकॉल मानसिंह मीणा ने रिपोर्ट में बताया कि मंत्री कार्यालय के नाम और अधिकार का गलत इस्तेमाल कर धोखाधड़ी की गई। 19 फरवरी को भारत सरकार के सामान्य परिवहन एवं राजमार्ग विभाग के नाम से एक पत्र मिला, जिसमें करण सिंह नामक व्यक्ति ने खुद को मंत्री का OSD (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) बताया।

जांच में धोखाधड़ी का पता चला

इस कथित पत्र में मंत्री के राजस्थान दौरे का जिक्र था, जिसमें 24 से 26 फरवरी तक जयपुर, उदयपुर और राजसमंद जिलों का दौरा शामिल था। इतना ही नहीं, इसमें मुख्यमंत्री से मुलाकात और नाथद्वारा मंदिर में दर्शन का भी डिटेल ब्यौरा दिया गया था। तीनों जिलों में सरकारी प्रोटोकॉल की मांग की गई थी। लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि मंत्री कार्यालय में करण सिंह जैसा कोई व्यक्ति है ही नहीं, और ये पूरी यात्रा प्रोग्राम पूरी तरह फर्जी है। धोखाधड़ी का पता चलने पर अशोक नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया।

SHO (अशोक नगर) मोतीलाल शर्मा ने बताया- पुलिस की ओर से फर्जी प्रोटोकॉल का लेटर भेजने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।