ग्राम समिट के माध्यम से सरकार की योजनाएं पहुंचेंगी जन-जन तक, भाजपा पदाधिकारी भी करेंगे समन्यव:मदन राठौड़
न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि राजस्थान की भजनलाल सरकार किसानों तक कृषि योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में “ग्राम रथ” संचालित कर रही है। इन ग्राम रथों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि योजनाओं की जानकारी, लाभ और आवेदन प्रक्रियाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। भाजपा संगठन द्वारा ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के माध्यम से प्रदेश में विकास, कृषि नवाचार और कृषि क्षेत्र की योजनाओं की जानकारी को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि इन ग्राम रथों के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की टोली भी सक्रिय रूप से जुड़कर आमजन को योजनाओं की विस्तृत जानकारी देगी तथा अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेगी। राठौड़ ने बताया कि राजस्थान ग्लोबल एग्रीटेक समिट को लेकर प्रदेश समिति मॉनिटरिंग एवं संभाग स्तरीय समन्वयक नियुक्ति किए गए है। प्रदेश मॉनिटरिंग समिति में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, नाहर सिंह जोधा के साथ प्रेम सिंह बनवासा एवं अनुराग जांगिड को शामिल किया गया है।उन्होंने बताया कि ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के सफल आयोजन हेतु संभाग स्तर पर समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। इनमें बीकानेर संभाग में ज्योति मिर्धा, राजेंद्र नायक, विजेंद्र पूनियां,जयपुर संभाग में लालचंद कटारिया, ओमप्रकाश भड़ाना, रामचरण बोहरा, नारायण मीना, भरतपुर संभाग में प्रेम सिंह बाजौर, धर्म सिंह जाट, सुखबीर सिंह जौनापुरिया, ब्रजलाल डिकोलिया, अजमेर संभाग में सी.आर. चौधरी, देवीशंकर भूतना, वीरमदेव सिंह जैसास, जोधपुर संभाग में जसवंत विश्नोई, शैलाराम सारण, महेंद्र राठौड़, प्रसन्नचंद मेहता, उदयपुर संभाग में बंशीलाल कटारा, रामगोपाल सुथार, बद्री जाट, भवानी जोशी और कोटा संभाग में प्रहलाद टांक, प्रभुलाल सैनी, नरेंद्र नागर को संभाग समन्वयक बनाया गया है।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.






