Home » राजस्थान » अपहरण और मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त कार जब्त

अपहरण और मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त कार जब्त

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने अपहरण कर मारपीट करने के मामले का 24 घंटे में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त आई-20 कार भी जब्त कर ली है। प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस के अनुसार घटना से पहले आरोपियों द्वारा शराब का सेवन किए जाने की बात भी सामने आई है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि जयपुर पूर्व जिले में मारपीट सहित अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व पारस जैन के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त मालवीय नगर शिवदयाल के सुपरविजन में जवाहर सर्किल थानाधिकारी महेश चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। मामले की जांच उपनिरीक्षक श्यामप्रकाश को सौंपी गई।

पुलिस के मुताबिक, परिवादी जय सोनी ने 22 अगस्त 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात करीब एक बजे सेक्टर-11, मालवीय नगर के पास से हरीश धनवानी, लोकेश लालवानी, साहिल चावला और दिवेश कुमार चेलानी उसे जबरन कार में डालकर ले गए। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और बाद में नंदपुरी अंडरपास, मालवीय नगर के पास छोड़ दिया।

रिपोर्ट के आधार पर जवाहर सर्किल थाने में प्रकरण संख्या 405/26 दर्ज कर बीएनएस की धाराओं 115(2), 126(2), 140(3), 351(3) और 3(5) के तहत जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही आरोपियों के आने-जाने के संभावित रास्तों और ठिकानों पर निगरानी बढ़ाई गई। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पुलिस के सामने आया कि करीब एक साल पहले हरीश धनवानी और परिवादी के बीच कहासुनी एवं गाली-गलौज को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी परिवादी को सबक सिखाने का मौका तलाश रहे थे। वारदात से पहले आरोपियों के शराब पीने की बात भी जांच में सामने आई है।

पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त आई-20 कार जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों में हरीश धनवानी (32), लोकेश लालवानी (26), साहिल चावला (27) और दिवेश कुमार चेलानी (24) शामिल हैं। पुलिस ने हरीश धनवानी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आने की जानकारी दी है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी महेश चन्द्र, उपनिरीक्षक श्यामप्रकाश, हेड कांस्टेबल संजय तथा कांस्टेबल पप्पूलाल, नितेश और आशीष शामिल रहे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines