Home » राजस्थान » जयपुर दक्षिण में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, एक दिन में 111 गिरफ्तार

जयपुर दक्षिण में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, एक दिन में 111 गिरफ्तार

जयपुर, । जयपुर दक्षिण जिले में संगठित अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने एक दिवसीय विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में कुल 111 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें वांछित आरोपी, स्थायी वारंटी और गिरफ्तारी वारंट में वांछित आरोपी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान 19 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें आबकारी अधिनियम के तहत 12, आर्म्स एक्ट के तहत 4, एनडीपीएस एक्ट के तहत एक तथा अन्य धाराओं में मामले दर्ज किए गए। हथियारों के खिलाफ कार्रवाई में एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और दो धारदार चाकू बरामद किए गए।

स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
जयपुर दक्षिण के ज्योतिनगर थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए रूड़ाराम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 3.54 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की। वहीं आर्म्स एक्ट की कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

12 आरोपी आबकारी मामलों में पकड़े
अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 12 मामलों में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें जयपुर दक्षिण के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रहने वाले आरोपी शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को आगामी दिनों में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

डीसीपी दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दक्षिण ललित शर्मा के सुपरविजन में सभी सहायक पुलिस आयुक्त, थाना अधिकारी, डीएसटी और साइबर सेल की टीमें गठित की गई थीं।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राजस्थान के 7 लाख घरों में पीएनजी कनेक्शन देंगे:24 घंटे शहरों में मिलेगी बिजली; निकाय चुनाव के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी

राजस्थान में निकाय चुनावों के लिए बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी किया है। बीजेपी मुख्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सीएम