Home » राजस्थान » सब्जियों से भरी पिकअप पलटी, किसान की मौत:सिर में लगी गंभीर चोट, 5 घायल; जमवारामगढ़ से जयपुर मंडी आते हादसे

सब्जियों से भरी पिकअप पलटी, किसान की मौत:सिर में लगी गंभीर चोट, 5 घायल; जमवारामगढ़ से जयपुर मंडी आते हादसे

जयपुर के आमेर थाना इलाके में सब्जियों से भरी पिकअप पलटने से किसान की मौत हो गई। वहीं पिकअप में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। हादसा जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बुधवार अल सुबह करीब साढ़े 4 बजे का है।

आमेर थानाधिकारी राजेंद्र गोदार ने बताया कि हादसे के दौरान पिकअप में सवार माथासूला के रावका की ढाणी निवासी 55 साल के रामनारायण मीणा की मौत हो गई।

दिल्ली रोड पर कुंडा स्थित आमेर चेक पोस्ट के पास पिकअप पलटने पर किसान नीचे दब गए थे और सिर में गंभीर चोट लगी। घायलों को एसएमएस हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। लालचंद मीणा को गंभीर चोटे आई है।

जयपुर मंडी सब्जियां बेचने जा रहे थे

पिकअप में सवार सभी लोग जमवारामगढ़ क्षेत्र के माथासूला से सब्जियां भरकर जयपुर मंडी में बेचने के लिए जा रहे थे। पिकअप जयपुर-दिल्ली हाईवे पर कुंडा स्थित चेक पोस्ट के पास पहुंची, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। इसके बाद पिकअप सड़क पर पलट गई।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पिकअप से बाहर निकाला और हॉस्पिटल लेकर गए।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान के 7 लाख घरों में पीएनजी कनेक्शन देंगे:24 घंटे शहरों में मिलेगी बिजली; निकाय चुनाव के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी

राजस्थान में निकाय चुनावों के लिए बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी किया है। बीजेपी मुख्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सीएम