Poola Jada
Home » राजस्थान » थार व मोटरसाइकिल में जबरदस्त भिड़ंत, एक युवक की दर्दनाक मौत

थार व मोटरसाइकिल में जबरदस्त भिड़ंत, एक युवक की दर्दनाक मौत

सीकर: लक्ष्मणगढ़ के नेशनल हाईवे 52 पर छिछांस बस स्टैंड के पास आज दोपहर को बाइक ओर थार गाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलने के बाद लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ओर 108 एंबुलेंस गाड़ी भी मौके पर पहुंची और युवक के शव को लक्ष्मणगढ़ के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ के रेल्वे स्टेशन पर टिकट वितरण करने वाला लक्ष्मणगढ़ के अलखपुरा गांव निवासी 28 वर्षीय विकास कुमार बाइक पर सवार होकर अपने गांव अलखपुरा जा रहा था.

इसी दौरान फतेहपुर की तरफ से आ रही थार गाडी जो जयपुर जा रही थी से जबरदस्त टक्कर हो गई. पुलिस ने शव को लक्ष्मणगढ़ के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. पुलिस ने घटना स्थल से थार गाडी ओर बाइक को लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाने पर रखवाया है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक