Home » राष्ट्रीय » राजस्थान के मंत्रिमंडल को लेकर बैठक हुई खत्म, पहले चरण में 15 नामों पर बनी सहमति

राजस्थान के मंत्रिमंडल को लेकर बैठक हुई खत्म, पहले चरण में 15 नामों पर बनी सहमति

नई दिल्लीः राजस्थान में नई सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल को लेकर मंथन का दौर शुरू हो गया है. राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा दिल्ली दौर पर पहुंचे. साथ ही दोनों डिप्टी सीएम भी दिल्ली पहुंचे. जहां जेपी नड्डा के आवास पर रविवार शाम उच्चस्तरीय बैठक हुई. इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, बीएल संतोष, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल, कैलाश चौधरी,विजया राहटकर, चंद्रशेखर, राजेंद्र राठौड़, डॉ.सतीश पूनियां समेत प्रमुख नेता मौजूद रहे.

राजस्थान में सरकार के गठन के बाद मंत्रिमंडल और लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है. जिसको लेकर लगातार मंथन का दौर जारी है.
जातिगत, क्षेत्रीय संतुलन और सहमति के आधार पर निर्णय होंगे. मंत्रिमंडल विस्तार में वरिष्ठों की राय को महत्व दिया जाएगा. बता दें कि इसी सप्ताह में नई सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार संभव माना जा रहा है.

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल नामों पर चर्चा के लिए दिल्ली पहुंचे. जहां कुछ लिस्टेड और संभावित नामों पर जेपी नड्डा और अमित शाह की मौजूदगी में चर्चा की गयी. बता दें राजस्थान में मंत्रिमंडल के नामों पर मंथन का दौर लगातार जारी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक