Home » राजस्थान » पति ने क्रूरता की हदें की पार, घरेलू विवाद में पत्नी को उतारा मौत के घाट

पति ने क्रूरता की हदें की पार, घरेलू विवाद में पत्नी को उतारा मौत के घाट

लोहावट: लोहावट के मतोड़ा पुलिस थान क्षेत्र के जेरीया गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया,जहां घरेलू वाद-विवाद में एक पति ने तलवार से ताबतोड़ वार कर अपनी पत्नी की नृशंस हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार जेरीया निवासी 60 वर्षीय अर्जुनराम बेलदार व उसकी पत्नी 55 वर्षीय शांति के बीच अल सुबह किसी घरेलु बात को लेकर वाद-विवाद हो गया.

मामल इतना बढ़ गया की आवेश में आकर पति अर्जुनराम ने घर में रखी तलवार से पत्नी शांति के गर्दन व हाथो पर ताबड़तोड़ वार दिये. नृशंस तरीके से किये गए या वार में उसकी पत्नी का एक हाथ शरीर से कटकर अलग हो गया वहीं उसकी श्वास नली पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. परिवार के सदस्यों को जब इस नृशंस हत्याकांड की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सुचना दी. सुचना मिलने पर मतोड़ा थानाधिकारी अचलाराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और खून से सने आरोपी पति अर्जुनराम को पुलिस हिरासत में ले लिया तथा वारदात में प्रयुक्त तलवार भी आरोपी के पास से बरामद कर ली है.

हत्या का कारण-जेरीया गांव में पति अर्जुनराम बेलदार द्वारा पत्नी शांति की तलवार से वार कर नृशंस हत्या करने जो प्रारंभिक कारण सामने आए है वो चौकाने वाले है. प्रारंभिक तौर पर ये जानकारी सामने आयी की आरोपी अर्जुनराम सनकी स्वभाव व्यक्ति है, और वो अपनी पुत्र वधु के चाल चलन पर शक करता था इसी बात को लेकर पति व पत्नी के बीच सुबह झगड़ा हो गया और आवेश में आकर आरोपी ने पत्नी के ऊपर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी. हालांकि पुलिस जांच के बाद ही पुरे मामले का खुलासा हो पाएगा.

वहीं पुलिस ने मृतका शांति का लोहावट के उप जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉडर्म करवा कर शव परिजनों को सोप दिया और आरोपी के भाई दीपाराम की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर