सड़क दुर्घटना में पीड़ितों के लिए केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने दिखाई संवेदनशीलता और तत्परता
शनिवार शाम को जयपुर से सीकर जाते समय रास्ते में सड़क दुर्घटना का दृश्य देखकर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित घायलों की मदद के लिए आए आगे
सीकर/जयपुर(सुनील शर्मा) जयपुर में आयोजित भाजपा की प्रदेश कौर कमेटी और संगठनात्मक बैठक में सम्मिलित होने के बाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और बाड़मेर जैसलमेर सांसद कैलाश चौधरी शनिवार शाम को सड़क मार्ग से जयपुर से सीकर आ रहे थे।रास्ते में उन्होंने दो वाहनों की टक्कर के कारण एक सड़क दुर्घटना का दुखद दृश्य देखा।इस पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाकर साथ में चल रहे भाजपा प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों की मदद की और प्रशासन को बुलाकर अस्पताल तक पहुंचाया।
इस दुखद सड़क दुर्घटना के फोटो और संदेश सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं सहित तमाम आपदा के समय हमें बिना समय गंवाए मानवता की भावना से प्रेरित होकर पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आमजन से आवाहन करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना सहित ऐसी अन्य आपदाओं के समय हम सभी को घायलों और पीड़ितों के लिए आगे आना चाहिए।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.









