Home » राजस्थान » जवाहर सर्किल एवं बी-2 बाईपास पर यातायात सुधारीकरण और सौंदर्यीकरण हेतु निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स का जेडीसी मंजू राजपाल ने किया दौरा

जवाहर सर्किल एवं बी-2 बाईपास पर यातायात सुधारीकरण और सौंदर्यीकरण हेतु निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स का जेडीसी मंजू राजपाल ने किया दौरा

*जवाहर सर्किल एवं बी-2 बाईपास पर यातायात सुधारीकरण और सौंदर्यीकरण हेतु निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स का जेडीसी मंजू राजपाल ने किया दौरा*

जयपुर(सुनील शर्मा) जयपुर विकास आयुक्त मंजू राजपाल ने जवाहर सर्किल एवं बी-2 बाईपास पर यातायात सुधारीकरण और सौंदर्यीकरण हेतु निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स का संबंधित अधिकारियों के साथ दौरा किया।

दौरे के दौरान निदेशक अभियांत्रिकी प्रथम अशोक चौधरी,आर्किटेक्ट एवं सलाहकार अनूप भरतरिया एवं जेडीए के वरिष्ठ एवं प्रोजेक्ट्स से संबंधित अधिकारियों उपस्थित थे।

जयपुर विकास आयुक्त मंजू राजपाल ने निदेशक अभियांत्रिकी प्रथम एवं निर्माणकर्ता एजेंसियों से प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में आ रही कठिनाईयों से अवगत हुई एवं अधिकारियों को ट्रेफिक में सुधार करने एवं कार्य तीव्रगति से करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।साथ ही जेडीसी ने ट्रेफिक में आ रही समस्याओं को दूर करते हुए प्रोजेक्ट का कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये।

उल्लेखनीय है कि जवाहर सर्किल, जयपुर पर प्रतिदिन लगभग 2.00 लाख के मध्य वाहनों का अवागमन रहता है।कार्य में पदयात्रियों एवं साईकिल सवार हेतु 03 सब-वे (प्रत्येक सब-वे में 10 दुकान का निर्माण) एवं एयरपोर्ट रोड के सामने मॉन्यूमेन्ट का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है इसके अतिरिक्त जवाहर सर्किल की बाहरी परिधि पर साईकिल ट्रैक,पार्किंग एवं सौन्दर्यीकरण के साथ विधुतीकरण के कार्य भी प्रस्तावित है। इस कार्य की अनुमानित लागत राशि रू. 44.19 करोड है।

बी-2 बाईपास जंक्शन टोंक रोड पर एक प्रमुख जंक्शन है जो कि दुर्गापुरा को सांगानेर,प्रतापनगर एवं सीतापुरा औधोगिक क्षेत्र से जोडता है।इसके अतिरिक्त यह जंक्शन होटल,वैवाहिक स्थल,व्यावसायिक क्षेत्र,हॉस्पिटल एवं हवाई अड्डे आदि स्थित है।वर्तमान में इस जंक्शन पर व्यस्ततम समय में ट्रैफिक जाम की बहुत बडी समस्या रहती है जिससे समय के साथ-साथ ईंधन की भी बर्बादी होती है।कार्य में जवाहर सर्किल से मानसरोवर की तरफ अण्डरपास एवं टोंक रोड पर बजरी मंडी एवं रामदास अग्रवाल तिराहे पर क्लोवर लीफ के निर्माण के साथ सब-वे,विधुतीकरण एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य प्रस्तावित है। इस कार्य की अनुमानित लागत राशि रू. 155.06 करोड है।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक