अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ हो प्रभावी कार्यवाही:जिला कलक्टर।।15 जनवरी से 31 जनवरी 2024 तक चलाया जाएगा संयुक्त जांच अभियान
जयपुर(सुनील शर्मा) जिले में अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन 15 जनवरी से 31 जनवरी तक संयुक्त जांच अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत खनन,राजस्व, पुलिस,वन,परिवहन एवं जयपुर विकास प्राधिकरण आपसी सामंजस्य बनाकर प्रभावी कार्यवाही को अंजाम देंगे।
जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित की अध्यक्षता में रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में कलक्टर ने अभियान अवधि के दौरान सभी विभाग अपने-अपने नियमों के तहत संयुक्त रूप से कार्यवाही करेंगे।कलक्टर ने अवैध खनन की ड्रोन वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिये।वहीं पुलिस अधिकारियों को प्रत्येक वाहन के साथ टायर बस्टर रखने एवं आवश्यक के अनुसार क्यूआरटी टीम की तैनात करवाई जाए।
इस दौरान जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने डीएमएफटी फंड से नियमानुसार अच्छी गुणवत्ता के तीन सोलर पॉवर ड्रोन मय ऑपरेटर के किराये पर लेने तथा फ्लेश लाईट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।राजकीय भूमि में अवैध खनन पाया जाने पर अवैध खनन कर्ताओं के विरूद्ध तीन पीडीपीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।अवैध खनन में लिप्त पाये जाने वाले वाहनों के चालकों का लाइसेंस तथा वाहनों का रजिस्ट्रेशन भी निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में कलक्टर ने तहसील बस्सी के ग्राम हरडी,हरध्यानपुरा,घाटा,बैनाडा, दयारामपुरा एवं तहसील सांगानेर की दांतली सरौली पहाडी जयपुर विकास प्राधिकरण की खातेदारी भूमियों में अवैध खनन,परिवहन एवं भण्डारण पर अंकुश लगाने हेतु प्रवर्तन दल द्वारा सतत निगरानी रखने एवं अवैध खनन पाये जाने पर पी.डी.पी.पी.एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये।
बैठक में पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) ज्ञानचंद यादव,पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण शांतनु कुमार सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) दिनेश कुमार शर्मा,उपवन संरक्षक सागर पंवार,जिला टास्क फोर्स कमेटी के सदस्य सचिव श्रीकुष्ण शर्मा सहित खान विभाग,वन विभाग,जयपुर विकास प्राधिकरण,परिवहन विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.









