Poola Jada
Home » राजस्थान » आर्मी इंटेलिजेंस की जैसलमेर में बड़ी कार्रवाई, आर्मी कैंट से संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार

आर्मी इंटेलिजेंस की जैसलमेर में बड़ी कार्रवाई, आर्मी कैंट से संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार

जैसलमेर : देश की पश्चिमी बॉर्डर पर बसे जैसलमेर में आर्मी इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध पाकिस्तानी युवक को आर्मी कैंट से डिटेन किया है. पकड़े गए युवक का नाम मनू जाति भील है, जिसकी उम्र करीब 24 साल है. सूत्रों के अनुसार, वह पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के भावलपुर का रहने वाला है. वर्ष 2014 में वह परिवार के साथ लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत आया था, और जनवरी 2024 से आर्मी कैंट एरिया में लेबर का काम कर रहा था. लेकिन आज सरप्राइज चेक के दौरान आर्मी इंटेलिजेंस ने उसे पकड़कर जैसलमेर पुलिस को सुपुर्द कर दिया.

जानकारी के अनुसार बताया कि मनु जाति भील कैंट के अतिसंवेदनशील क्षेत्र में काम करता था. पकड़े जाने पर जब आर्मी अफसरों ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक फोन मिला, जिसमें सोशल मीडिया के माध्यम से उसके पाकिस्तान के कई लोगों से संपर्क में होने का खुलासा हुआ. इतना ही नहीं, उसके फोन में आर्मी को पाकिस्तानी के कई नंबरों पर मैसेज, वॉट्सऐप चैट्स, वीडियो कॉल और ओडियो कॉल से कनेक्टेड होने की भी जानकारी मिली है. पकड़े जाने से कुछ देर पहले भी उसने कुछ पाकिस्तानी नंबर्स पर बातचीत की थी. आर्मी इंटेलिजेंस की टीम ने इस संदिग्ध को जैसलमेर पुलिस के कोतवाली थाना को सुपुर्द कर दिया है.

वहीं इस युवक की JIC के लिए कहा गया है. इस युवक के पास से बरामद हुए फोन को भी जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि पता चल सके कि युवक द्वार अब तक कुछ शेयर किया गया है या जिन नंबर्स पर वो सम्पर्क में था वो कौन हैं? एसपी विकास सांगवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया सामने आया है कि वो पाकिस्तान का रहने वाला है, जो आर्मी कैंट में मजदूरी का काम कर रहा था. उसके पास से फोन भी मिला है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा. यह युवक लॉन्ग टर्म वीजा पर यहा रह रहा था. इसके पाकिस्तान में सम्पर्क जैसी बात सामने आई है. JIC के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक