Home » राजस्थान » सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- पहले घोटाले की सरकार थी, 2014 से अब तक नहीं हुआ कोई घोटाला

सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- पहले घोटाले की सरकार थी, 2014 से अब तक नहीं हुआ कोई घोटाला

उदयपुरः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उदयपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएंगे. भाजपा सरकार हर वादे पर खरा उतरती है. देश आज प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है. इसी बीच भजनलाल ने कांग्रेस सरकार पर बोला हमला बोलते हुए कहा कि पहले सरकार घोटाले की सरकार थी. अब 2014 से अब तक कोई घोटाला नहीं है.

केंद्र में लोकसभा चुनाव में बीजेपी अबकी बार 400 पार  है. 25 की 25 सीटें भाजपा को जीताकर फिर भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनानी है.

इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर 2500 करोड़ की 17 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जयपुर में आधे रिंग रोड को बनाने की स्वीकृति दी. रोड नेटवर्क की मजबूती प्रदेश के विकास के लिए ज़रूरी है. बायोफ्यूल के इस्तेमाल पर ज़ोर देने की  बात कही. उन्होंने जयपुर-मुंबई हाईवे को इलेक्ट्रिक हाईवे बनाने की बात कही.

उन्होंने कहा कि रोड नेटवर्क की मजबूती के साथ फ्यूल बदलना भी ज़रूरी. वैकल्पिक फ्यूल पर ध्यान देने की जरूरत है. सड़क परिवहन मंत्रालय 200 से ज्यादा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर रहा  है.

बता दें कि आज गड़करी ने 2500 करोड़ की 17 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया. इनमें चित्तौड़-उदयपुर खंड के 6 लेन का निर्माण, ब्यावर आसींद खंड का 2 लेन पेव्ड शोल्डर का निर्माण, आसींद-मांडल खंड 2 लेन पेव्ड शोल्डर का निर्माण, ब्यावर-गोमती खंड (बघाना से मादा बस्सी) 4 लेन का निर्माण और भमरासिया से मोड़ी कुराबड़ सड़क एमडीआर 150 का कि चौड़ाइकरण कार्य शामिल हैं. इसी कार्यक्रम में नितिन गडकरी 887 करोड रुपए की 12 परियोजनाओं शामिल रही.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन