Home » राजस्थान » मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज शाहपुरा और भरतपुर दौरे पर, शहीद रोहिताश्व लाम्बा मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज शाहपुरा और भरतपुर दौरे पर, शहीद रोहिताश्व लाम्बा मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में होंगे शामिल

जयपुरः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज शाहपुरा और भरतपुर के दौरे पर रहेंगे. सीएम सुबह 11:15 बजे गोविंदपुरा, शाहपुरा(जयपुर) पहुंचेंगे. जहां वो शहीद रोहिताश्व लाम्बा मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे. सीएम को दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम पूरे कर लिए गए है जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया है.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आज का प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11:00 बजे जयपुर से रवाना होंगे. सुबह 11:15 बजे गोविंदपुरा, शाहपुरा(जयपुर) पहुंचेंगे. जहां सीएम शहीद रोहिताश्व लाम्बा मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे बृज विश्वविद्यालय, भरतपुर पहुंचेंगे. महाराजा सूरजमल का प्रतिमा अनावरण एवं मुख्यमंत्री-युवा संवाद कार्यक्रम होगा. वहीं दोपहर 2:30 सीएम भजनलाल शर्मा जयपुर पहुंचेंगे.

बता दें कि सीएम भजनलाल के दौरे को लेकर शहरवासियों में काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है. पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर आम जन सीएम के स्वागत में शामिल होने में लगे हुए है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक