राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय ,हाथोज में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव और भामाशाह है सम्मान समारोह 2024 हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया । प्रधानाध्यापक श्रीमती स्नेह सुमन ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों ने संस्कृति और सनातन विरासत को दर्शाते हुए कई मनमोहक नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीमती बसंती देवी पंचायत समिति सदस्य झोटवाड़ा श्री दिनेश कुमार चेजारा जी जवाहर फाउंडेशन से सुमेर सिंह चारण ने संबोधित किया ।

कार्यक्रम में कई भामाशाहों ने सहयोग प्रदान किया । सुमेर सिंह चारण ने बताया कि जवाहर फाउंडेशन ने स्वाभिमान शिक्षा के तहत सभी बच्चों को निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा देने की घोषणा की । साथ ही विद्यालय परिसर की कायाकल्प के लिए कई भामाशाह ने उन्हें आगे हाथ बढ़ाए। कार्यक्रम के दौरान संस्कृत विद्यालय से इंदिरा चौधरी,श्री गिर्राज शर्मा ,शंभू दयाल ,दिलीप सिंह ,श्रीमती अंजना कुमारी, नीता शर्मा शहीत कई लोगों ने मंच संचालन और कार्यक्रम की रूपरेखा विविध रूप से निभाई । कार्यक्रम में कई अतिथि मौजूद रहे जिसमें कजोड़ मल, भेराराम वार्ड पंच, कमल वशिष्ठ, राजू पिपलोदा,ओमप्रकाश, कमल प्रजापत, पृथ्वी सिंह, दुर्गा लाल ,लालाराम, जितेंद्र शर्मा ,विक्रम सिंह, मुकेश यादव,श्रवण सिंह, हनुमान सिंह सहित कई गणमान्य लोग,स्टाफ और ग्रामवासी मौजूद रहे।
![]()
Author: Kashish Bohra
Post Views: 132






