Home » राजस्थान » अजमेर » सेंट्रल जेल में हेड कांस्टेबल पर दो कैदियों ने किया जानलेवा हमला, कैदी श्रवण सोनी की हुई मौत

सेंट्रल जेल में हेड कांस्टेबल पर दो कैदियों ने किया जानलेवा हमला, कैदी श्रवण सोनी की हुई मौत

अजमेरः अजमेर सेंट्रल जेल से बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां दो कैदियों ने हेड कांस्टेबल पर हमला कर दिया. कैदी ने नुकीली चीज से हेड कांस्टेबल पर वार किया. हालांकि कांस्टेबल से मारपीट के बाद कैदी की मौत हो गई.

दरअसल आज दोपहर में कैदी श्रवण कुमार और फरदीन ने हेड कांस्टेबल पर हमला कर दिया. हेड कांस्टेबल राकेश पर जानलेवा हमला किया था. मारपीट में कैदी घायल हो गया. सेंट्रल जेल प्रशासन कैदी को घायल अवस्था में लेकर जेएलएन अस्पताल पहुंचा. जहां डॉक्टर ने कैदी श्रवण कुमार को मृत घोषित कर दिया.

मामले को लेकर सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है. कैदी के शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे है. वहीं अभी फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चला है. कि आखिर किस वजह से कैदी की मौत हुई है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर