Home » राजस्थान » मित्रपुरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मानपुर-नानतोड़ी में अफीम की खेती को किया जब्त

मित्रपुरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मानपुर-नानतोड़ी में अफीम की खेती को किया जब्त

बौंलीः मित्रपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मानपुर-नानतोड़ी में अफीम की खेती को जब्त किया है. सौंफ की आड़ में अफीम की खेती की जा रही थी. कुल 836 किलो 70 ग्राम अफीम के पौधे जब्त किए गए.

आरोपी कैलाश चंद्र व रिंकेश को गिरफ्तार किया. बता दें कि दोनों आरोपियों ने तीन खेतों में अफीम के पौधे उगा रखे थे. ऐसे में नारकोटिक्स विभाग की टीम भी मौके पर बुलवाई गई. साथ ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है कि ये अफीम कहां सप्लाई होनी थी.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर