Poola Jada
Home » राजस्थान » भजनलाल शर्मा का आज उदयपुर दौरा, देवास तृतीय व चतुर्थ परियोजना का करेंगे शिलान्यास

भजनलाल शर्मा का आज उदयपुर दौरा, देवास तृतीय व चतुर्थ परियोजना का करेंगे शिलान्यास

उदयपुरः राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज उदयपुर दौरे पर रहेंगे. सीएम देवास तृतीय व चतुर्थ परियोजना का शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही वो गोगुंदा बस स्टैंड पर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. जिसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है. पूरे रूट पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है.

सीएम के साथ ही असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी आज गोगुंदा के दौरे पर रहेंगे. भजनलाल 132KV के समीप बने ITI भवन का भी उद्घाटन करेंगे. इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित 5 कैबिनेट मंत्री कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. जिसमें मंत्री सुरेश रावत, बाबूलाल खराडी, हेमंत मीणा, कन्हैयालाल चौधरी व गौतम दक मौजूद रहेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड दौरे पर, कहा-भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था, 2047 से पहले भारत को बनाना विकसित राष्ट्र
तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम का महाराणा प्रताप राजतिलक स्थली पर भी जाएंगे. वहीं गोगुंदा में विशाल जनसभा और शिलान्यास करेंगे. बता दें कि भजनलाल के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं समेत आम जनता में भी खासा उत्साह का माहौल बना हुआ है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS