Home » राजस्थान » हरियाणा के सीएम नायब सिंह आएंगे तिजारा, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को करेंगे संबोधित

हरियाणा के सीएम नायब सिंह आएंगे तिजारा, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को करेंगे संबोधित

अलवरः हरियाणा के सीएम CM नायब सिंह सैनी आज अलवर दौरे पर रहेंगे. सीएम लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के समर्थन में जनसभा करेंगे. भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे. जिसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है. सुरक्षा को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है.

तय कार्यक्रम के मुताबिक तिजारा-अलवर रोड पर बीएस मेमोरियल स्कूल ग्राउंड में सभा होगी. जहां सीएम CM नायब सिंह सैनी भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे.

प्रदेश में दो चरणों में मतदान होगा. राज्य में 25 सीटों पर चुनावी मुकाबला होगा. राजस्थान में आम चुनाव 2024 के लिए वोटिंग दो चरणों 19 और 26 अप्रैल को होगी. राजस्थान में पहले चरण में 12 लोकसभा सीटों पर तो वहीं दूसरे चरण में 13 सीटों पर मतदान होगा. पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को तो वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होगी. पूरे देशभर में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून तक कुल 7 चरणों में होंगे. वोटों की गिनती 4 जून को होगी.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर